Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

कोरोना-197 लोगो का जॉच रिपोर्ट आया निगेटिव

ब्यूरो 16-04-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गाजीपुर। जिलाधिकारी ओम प्रकाश आर्य ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय मे कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए प्रेस प्रतिनिधियों से पत्रकार वार्ता की। 

जिलाधिकारी ने बताया कि इस जनपद मे अभी तक सिर्फ पांच लोगो मे कोरोना वायरस के लक्षण पाये गये है। कल मुहम्मदाबाद मे 24 लोगो को पकड़ा गया था जिन्हे कोरेन्टाइन मे रखा गया। इस संक्रमण की रोकथाम हेतु लगाये गये मेडिकल टीम का भी जांच करा लिया गया है जो निगेटिव आया है। जनपद मे जरूरतमंदो को खाद्यान्न का वितरण किया जा रहा है यदि कही से भी शिकायत प्राप्त होती है तो तुरन्त उस पर कार्यवाही की जा रही है। उन्होने बताया कि आज लॉक डाउन का 23 वॉ दिन है। अभी तक 215 व्यक्तियों का सेम्पल जॉच हेतु भेजा जा चुका है जिसमें 197 लोगो का जॉच रिपोर्ट निगेटिव पाया गया है तथा 16 मई, 2020 को 11 व्यक्तियों का सेम्पल वाराणसी जॉच हेतु भेजा गया है। उन्होने जनपद में जितने भी संदिग्ध व्यक्ति है उनका सेम्पल जॉच हेतु भेजा जा रहा है। इसके अतिरिक्त उन्होने बताया कि जनपद जौनपुर में 14 दिनो के लिए  क्यूरोटाईन में रखे गये व्यक्तियो में से एक व्यक्ति का जॉच रिपोर्ट पॉजीटिव आने पर वहा से अपने जनपद के 02 व्यक्तियों के होने की सूचना प्राप्त होने पर उनका दोबारा सेम्पल जॉच हेतु वाराणसी भेजा गया है। उन्होने ने बताया कि लॉक डाउन की स्थिति में छावनी एरीया में एक ठेकेदार द्वारा 20-22 नेपाली मजदूरो द्वारा काम लिया जा रहा था जो लॉक डाउन  की वजह से कार्य बन्द होने पर उन्हे अपने घर भेज जाने की सूचना पर उन्हे तत्काल पकड़ा गया एवं खाने पीने की व्यवस्था की गयी तथा उक्त ठेकेदार के विरूद्ध एफआईआर दर्ज किया गया ।
पत्रकार वार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक डा0 ओमप्रकाश सिंह, उपजिलाधिकारी सदर प्रभाष कुमार, तहसीलदार सदर उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: विधायक के गनर ने गरीबो की मदद के लिए बढ़ाये हाथ
Next: झगड़ा छुडाने के दौरान ग्राम प्रधान पति को मारपीट कर किया घायल

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.