Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

विधायक के गनर ने गरीबो की मदद के लिए बढ़ाये हाथ

ब्यूरो 16-04-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

चंदौली। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस Covid 19 की वजह से पूरे देश मे लॉक डाउन घोषित कर दिया गया है। जिस कारण रोजमर्रा की जिंदगी जीने वालो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिसको देखते हुवे शासन प्रशासन के अलावा जनप्रतिनिधि व समाजसेवी भी बढ़चढ़ कर हिस्सेदारी कर रहे है।

इस दौरान चंदौली जनपद के महुजी गांव निवासी दिनेश निषाद जो गाजीपुर जनपद के सैदपुर विधानसभा के विधायक सुभाष पासी के सरकारी गनर है। वह अपने विधायक सुबाष पासी के द्वारा किये जा रहे गरीबो की मदद से प्रेरणा लेकर इस आपदा की घड़ी में लगातार गरीबों में राहत पैकेट बाट रहे हैं। बताते चले कि दिनेश चौधरी अपने निजी खर्च पर क्षेत्र के गरीबों में खाद्य पैकेट के साथ ही मास्क, साबुन, गमछा आदि भी वितरित कर रहे हैं। इसके अलावा दूर दराज से पैदल आ रहे राहगीरों व ड्यूटी में तैनात अपने पुलिसकर्मी भाईयों के भी खाने पीने का भी इंतजाम कर रहे हैं। इस दौरान दिनेश ने बताया कि विधायक सुभाष पासी के साथ ही हम हमेशा उनकी सुरक्षा ड्यूटी में रहता हूँ और उनके दयालु व्यक्तित्व व गरीबो की हमेशा मदद करने की प्रवित्ति से काफी प्रभावित रहता हूँ। उनके इसी प्रवित्ति से सबक लेकर मैं भी गरीबो की सेवा करने के लिए प्रेरित हुआ हूँ और गरीब व असहाय लोगों की सेवा कर रहा हूँ। वही उन्होंने लोगो से अपील करते हुए कहा कि अगर हर कोई सिर्फ अपने आस पास के क्षेत्र को संभाल ले तो कोई भी गरीब भूखा नहीं रहेगा। इस दौरान दिनेश ने बताया कि मैंने पीएम केयर में भी अपना दो दिन का वेतन दान किया है। साथ ही पीएम मोदी की अपील पर लगातार क्षेत्र के लोगों को जागरूक करते हुए उनके मोबाइल में आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करा रहा हूँ ताकि अदृश्य कोरोना वायरस से लोगो को बचाया जा सके।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: महामारी से बचाव हेतु जन सामान्य की सुरक्षा के दृष्टिगत दिये गये निर्देश
Next: कोरोना-197 लोगो का जॉच रिपोर्ट आया निगेटिव

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.