Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

खाद्य सामाग्री का हुआ वितरण

संवाददाता 20-04-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

मरदह(गाजीपुर)। क्षेत्र के नरवर गांव में सोमवार को जंगीपुर विधायक डां वीरेन्द्र यादव के निर्देशन पर गांव के युवा समाजसेवी मां गीता देवी मैरेज हाल के संस्थापक सुशील चौबे के नेतृत्व में विधानसभा क्षेत्र के नरवर, गहिली बसारिखपुर, पीपनार, वैदवली, हैदरगंज, बहलोलपुर, मानपुर के लोगों को 201 गरीब असहाय निर्धन मजदूर दिव्यांग लोगों राहत सामग्री के तौर पर राशन व खाद्य पदार्थ का वितरण विधायक प्रतिनिधि जंगीपुर विधानसभा समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अमला यादव के मौजूदगी में वितरण किया गया।

इस लाक डाउन व कोरोना वायरस महामारी का दंश झेल रहे जरूरतमंद लोगों को राहत सामाग्री मिलते ही उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। विधायक प्रतिनिधि अमला यादव ने करोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए क्षेत्र के समस्त नागरिकों,छात्र छात्राओं व अभिभावकों से अपनी अपील में कहा कि स्वच्छता के द्वारा ही इस महामारी से निपटा जा सकता है। इस महामारी से डरने की नहीं बल्कि मुकाबला करने की ज़रूरत है और ये मुकाबला स्वच्छता का ख्याल रखते हुए ही किया जा सकता है। सावधानी न बरतने पर संक्रमण होने का खतरा है। सोशल डिस्टैंसिग से ही कोविड -19 की चैन को तोडा़ जा सकता है। तीन मई तक घरो से बाहर न निकलें तथा इस बहुमूल्य समय का सदुपयोग इस मौके पर सुशील चौबे, आनंद प्रकाश यादव, अमला यादव, शिवराम चौहान, संजय चौबे, सुरेन्द्र यादव पंथी, विरेन्द्र यादव, संतोंष पटवा, योगेश यादव, विजय राजभर, सुनील यादव, साधू खरवार, संतोष यादव आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: युवा सामाजिक कार्यकर्त्ता ने मास्क देकर किया जागरूक
Next: नहीं हो रहा लॉक डाउन का पालन

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.