Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

गंगा में डूबे छात्र का शव चौथे दिन बरामद

संवाददाता 21-04-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Feature Image 2021

सुहवल। घटना के चौथे दिन डूबे छात्र का शव गंगा में उतराया मिला , थाना क्षेत्र के गरूआमकसूदपुर गाँव के सामने गंगा तट पर एक युवक की गंगा किनारे पानी में लाश मिली जिसके बाद सनसनी फैल गई सूचना पर ग्रामीणों की वहाँ भीड इकट्ठा हो गई ।

सूचना पर पहुंचे मृत युवक की पहचान परिजनों ने द्वारा की गई जिसका नाम पता शिवानंद यादव पुत्र श्रीरामशीष यादव उम्र करीब 20 वर्ष निवासी जीवपुर थाना जमानियाँ जो कि इलाहाबाद में बीए द्वितीय वर्ष में पडता था , सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा जे उपरांत उसे परिजनों को सुपुर्द कर दिया ।छात्र का शव गाँव पहुंचते ही परिजनों कोहराम मच गया, मां तेतरी देवी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था, घटना के बाद से जई गाँव में मातम पसरा रहा ।मालूम हो कि बीते शनिवार को छात्र शिवानंद साइकिल से रघुनाथपुर बाड के सामने गंगा स्नान करने के लिए अपने घर से यह कह निकला कि वह जल्द ही घर आ जायेगा, लेकिन काफी देर होने पर जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने पहले सोचा कि शायद कहीं दोस्त के यहाँ चला गया हो लेकिन मन में आशंका उमडने लगी परिजन उसकी तलाश में इधर-उधर खोजते हुए निकले गंगा तट पर पहुंच देखा तो उसकी साइकिल तट किनारे है लेकिन उसका कुछ अता-पता नहीं चल सका शक गहरा गया कि कहीं स्नान करते समय गंगा में डूब तो नहीं गया, खैर परिजनों ने इसकी सूचना तुरंत जमानियाँ पुलिस को दी, सूचना पर पहुंची पुलिस ने मछुआरों की सहायता से काफी प्रयास किया लेकिन पता नहीं चल सका जिससे की परिजनों में घबराहट बढ गई ।इधर परिजनों ने अपने घर का मोबाइल नंम्बर गंगा किनारे बसे गाँव के कई लोगों को दे दिया, ताकि कुछ पता चलने पर जानकारी मिल सके, इसी बीच आज सुबह जब सुहवल थाना क्षेत्र के गरूआमकसूदपुर गांव के लोग अपने दैनिक कार्यों के लिए गंगा किनारे पहुंचे देखा कि एक युवक का शव गंगा किनारे पानी में पड हुआ है ।तुरंत मोबाइल से इसकी सूचना शक के आधार पर जीवपुर गाँव के लोगों को दी इसके तुरंत बाद लोग वाहन से गंगा तट किनारे गरूआमकसूदपुर पहुंचे देखते ही लोगों ने इसकी पहचान छात्र शिवानंद यादव निवासी जीवपुर निवासी के रूप में की इधर अपने कलेजे के टूकडे जा शव मिलने की सूचना पर परिजन भी भागे-भागे यहाँ पहुँचे देखते सभी बेसुध हो गये ।परिजनों के मुताबिक मृत छात्र अपने चार भाई बहनों में दूसरे स्थान पर था, बडा भाई कृष्णानंद, उसके बाद मृत शिवानंद, बहन गूंजा, एवं सबसे छोटा भाई परमानन्द है, मृतक छात्र के पिता पी एस सी में कार्यरत है, परिजनों के मुताबिक वह लाकडाउन से पहले ही अपने घर आया था, इस मामलें में प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा ने बताया कि गंगा नदी से बरामद मृत छात्र के शव को बरामद कर लिया गया है,परिजनों के द्वारा कोई कार्यवाई न करने की लिखित सूचना पर शव का पंचनामा के उपरांत मृृृत छात्र के शव को परिजनो को सुपुर्द कर दिया गया है ।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जिलाधिकारी ने नगर क्षेत्र का किया भ्रमण
Next: गैस संचालक ने बाटे खाद्य सामग्री

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.