Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

पुलिस पर पत्थर चलना पड़ा भारी

संवाददाता 21-04-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

मरदह(गाजीपुर)। लॉक डाउन में क्रिकेट खेलना व पुलिस के उपर पत्थर चलाना मारपीट करना खिलाड़ियों पर भारी पड़ गया।

मालूम हो कि थाना क्षेत्र के हैदरगंज गांव सिपाही पुरा बस्ती के 29 कि संख्या में नवयुवक क्रिकेट खिलाड़ी 14 अप्रैल की दोपहर एक बजे मैच खेल रहे थे।मटेहूं चौकी प्रभारी फूलचंद पांडेय मय हमराही मौके पर पहुंचे और लाक डाउन का हवाला देकर मैच बंद करने का अनुरोध किया।तो कुछ युवकों को नागवार लगा और गोलबंदी करके पुलिस पर ईटा पत्थर चला कर हाथापाई करने लगें।घटना की जानकारी होने पर और पुलिस फोर्स पहुंची किसी तरह मामला को शांत कराया और पुलिस ने 14 नामजद समेत 29 लोगों पर लॉकडाउन उल्लंघन, बलवा, पुलिस पार्टी से मारपीट, दबंगई कि धारा में मुकदमा दर्ज किया है और आरोपीयों की धर पकड़ के लिए लगातार दबिश दे रही थी।इसी मंगलवार की सुबह दस बजे चौकी प्रभारी फूलचंद पांडेय को मुखबीर से सूचना मिली कुछ आरोपी एक जगह एकत्रित होकर कहीं भागने के फिराक में है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी करके हैदरगंज गांव में स्थित भीमराव अंबेडकर विद्यालय के पास से नामजद दस आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।मरदह शरदचंद्र त्रिपाठी ने बताया कि नामजद आरोपियों में मनीष कुमार 25 वर्ष,शिवानंद 23 वर्ष,राजन कुमार 22 वर्ष, बलवंत कुमार 30 वर्ष,प्रेमप्रकाश राव उर्फ गोविन्द 20 वर्ष, शिवकुमार 19 वर्ष,आशुतोष कुमार 20 वर्ष,जमुना प्रसाद 22 वर्ष,मयंक कुमार 25 वर्ष,आनंद कुमार 27 वर्ष को संबंधित धारा 188,269,147,336,353 चालान कर जेल भेज दिया गया है।और शेष लोगों की तलाश सरगर्मी से जारी है।गिरफ्तार करने वाली टीम में चौकी प्रभारी फूलचंद पांडेय,नायब दरोगा सचितानंद तिवारी,कांस्टेबल वीरेन्द्र यादव,अजय प्रसाद,विष्णु पाल,अनिल कुमार,होमगार्ड राजकुमार शामिल रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पोल टूटने से बत्ती गुल
Next: लॉक डॉउन की उड़ रही धज्जियां

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.