Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सदर विधायक ने लाभार्थियों को वितरित किया पुष्टाहार

ब्यूरो 22-04-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

ग़ाज़ीपुर। लॉकडाउन को देखते हुए शासन ने बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग को लाभार्थियों के घर -घर तक जाकर पुष्टाहार वितरण करने का निर्देश दिया है। इस क्रम में सोमवार को करंडा ब्लॉक के ढेलवा आंगनबाड़ी केंद्र के लाभार्थियों को पुष्टाहार वितरित किया। इस अवसर पर सदर विधायक व विधानसभा बाल विकास संरक्षण समिति की सभापति डॉ संगीता बलवंत व जिला कार्यक्रम अधिकारी दिलीप कुमार पांडे पर मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विधायक डॉ संगीता बलवंत ने बताया कि पुष्टाहार का वितरण घर-घर तक पहुंचाने का सरकार ने जो फैसला लिया है वह काफी सराहनीय है क्योंकि ऐसे वक्त में पुष्टाहार के सेवन से लोगों की रोग-प्रतिरोधक क्षमता काफी मजबूत होगी जो किसी भी बीमारी से लड़ने में अपनी अहम भूमिका निभाएगी।
जिला कार्यक्रम अधिकारी दिलीप कुमार पांडे ने बताया कि कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण के खतरे को लेकर चल रहे लॉकडाउन को देखते हुए शासन ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन और पुष्टाहार का वितरण करना सुनिश्चित किया है। इसी को लेकर सोमवार को सदर विधानसभा के करंडा ब्लाक के ढेलवा ग्राम सभा के आंगनबाड़ी केंद्र पर 30 लाभार्थियों को एक माह का तीन रेसिपी पुष्टाहार का वितरण किया गया। इस दौरान विभाग के द्वारा और विधायक के द्वारा सभी लोगों को लॉक डाउन पालन करने के साथ ही मास्क लगाने और आरोग्य सेतु एप के बारे में भी जानकारी दी। ताकि लोग इसका लाभ उठाकर और जागरूक होकर कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोक सके।
इस वितरण के दौरान बाल विकास परियोजना करंडा की प्रभारी रीता सिंह मौजूद रही। उन्होंने बताया कि इस दौरान लाभार्थियों को लॉकडाउन के नियमों के बारे में भी विधिवत जानकारी दी गई।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जॉच कराकर कोटेदार के विरूद्ध एफआईआर कराने का डीएम ने दिया आदेश
Next: जनपद के लिए राहत भरी खबर

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.