Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

आवश्यक वस्तु मिलेगा डोर–टू–डोर – उपजिलाधिकारी

संवाददाता 23-04-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

जमानिया। तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में गुरूवार को रमजान माह में बाजार बंद होने के कारण सामान कि किल्लत न हो और दस्तरख्वान पर लजीज डिश का जायका बना रहे। इसके लिए बैठक कर जरूरी दिशा निर्देश दिये और पास जारी किया।
उपजिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह ने कहा कि रमजान माह में आवश्यक वस्तुओं की किल्लत नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को आवश्यक वस्तुओं को बेचना है वे ठेला से डोर–टू–डोर बेच सकते है। इसके लिए नगर पालिका की संस्तुति के साथ पास जारी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ठेले पर सेनेटाईजर और क्रेता विक्रेता मास्क लगा कर ही वस्तुओं की खरीद फरोख करेंगे। वही तहसीलदार आलोक कुमार ने कहा कि दस्तरख्वान पर लजीर डिश का जायका बना रहेगा और जरूरत की सभी वस्तुएं घर पर ही मुहैया करायी जाएगी। लॉक डाउन का सभी लोग पालन करें और घरों पर ही रहे। नपा अध्यक्ष एहसान जफर ने कहा कि वैश्वविक महामारी की वजह से इस बार नमाज और तरावीह मस्जिदों में नहीं घरों में ही अदा करें और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। इस अवसर पर सभासद पंकज निगम‚ राजेश बिन्द‚ मुहम्मद इनाम‚ आफताब आलम‚ अरशद अंसारी‚ जुल्फेकार कुरेशी‚ शौकत अंसारी‚ ऐजाज अंसारी‚ इम्‍तियाज अहमद आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: बंदर, चिड़िया और इंसान, सुरक्षा बल सबकी सेवा में जुटा एन. एस.एस.
Next: मौलाना की यह कैसी अपील

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.