Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

छठवे दिन दुकानों का उठा शटर

संवाददाता 23-04-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गहमर(गाजीपुर)। लॉक डाउन को पूर्ण रूप से पालन कराने हेतु शासन द्वारा पिछले 5 दिनो से बंद कराई गई दुकानों का छठवे दिन सुबह 6 बजे से 11 बजे तक शटर उठा।

ज्ञात हो कि शासन के निर्देश पर स्थानीय बाजार में मेडिकल स्टोर छोड़कर सभी दुकानों को अगले आदेश तक बंद करा दिया गया था लेकिन छठवें दिन बुधवार को प्रशासनिक आदेश के बाद मार्केट को पुनः 6 से 11:00 बजे तक खोला गया। स्थानीय सब्जी मंडी में गुरुवार की सुबह गहमर थाना प्रभारी निरीक्षक विमल कुमार मिश्रा ने सब्जी मंडी का जायजा लिया और लोगो से सोसल डिस्टेन्स बना कर खरीदारी करने की अपील की। वही पुलिस के जाने के बाद लोग मनमौजी पूर्वक बिना सोशल डिस्टेंसिंग के ही सब्जी और अन्य सामानों की खरीदारी करते दिखे। प्रभारी निरीक्षक ने भीड़ को देखते हुए वहां मौजूद पुलिसकर्मियों को आदेश देते हुए कहां की जो स्थाई दुकानदार है वही सब्जी मंडी में दुकान लगाएंगे बाकी फुटकर विक्रेता नहर के किनारे खाली स्थानों एवं रेलवे फाटक के उस पार सोशल डिस्टेंसिंग लेते हुए सब्जी की दुकान लगाएंगे। और कुछ लोग रेलवे फाटक उस पार भी सोशल डिस्टेंसिंग लेते हुए सब्जी के दुकान लगाएंगे ।
इस बाबत गहमर थाना प्रभारी निरीक्षक विमल कुमार मिश्र ने बताया कि शासन के आदेश पर गुरुवार से सुबह 6:00 से 11:00 बजे तक फल सब्जी एवं राशन की दुकानें खुलेंगे लोग सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखते हुए चेहरे पर मास्क लगाकर ही खरीदारी करेंगे जो भी व्यक्ति बिना माफ किया सोशल डिस्टेंस का ध्यान नहीं रखा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी साथ ही साथ बिना किसी ठोस कार्य के जो लोग सड़कों पर घूमते हुए पाए जाएंगे उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: गेहूँ के खेत में दिखा तेंदुआ
Next: गंगादूत व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवको ने सकरा गांव में किया सेनेटाइजेशन

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.