Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जरूरतमंदों की मदद में जुटा पूर्व मंत्री का कुनबा

ब्यूरो 24-04-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गाजीपुर। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से बचाव के कारण हुये लॉक डाउन के वजह से असहाय व जरूरतमंद लोगों की परेशानियों के दृष्टिगत पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह के निर्देशन में उनके पुत्र रितेश सिंह, राहुल राज सिंह व प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने जमानियाँ तहसील क्षेत्र के ग्राम खिजिरपुर, मतसा, चितावनपट्टी, ढ़ढ़नी भानमल राय व ढ़ढ़नी रणवीर राय स्थित बासभोर बस्ती में शुक्रवार को खाद्य सामग्री सहित कच्ची सब्जी का वितरण किया।

पूर्व मंत्री के निर्देशन में प्रतिदिन असहाय व जरूरतमंद लोगों को लॉक डाउन का पालन कराने के लिए जागरूक करने के साथ ही सोशल डिस्टेन्सिग का ध्यान रखकर खाद्य सामग्री में आटा, चावल के साथ ही फल व सब्जी का वितरण चल रहा। ज्ञात हो कि पूर्व मंत्री जमानियाँ विधानसभा का एक बार व दिलदारनगर विधानसभा का पाँच बार तथा एक बार सांसद के रूप में प्रतिनिधित्व कर चुके है। क्षेत्र के कर्मठ व चहेता नेता होने के कारण प्रत्येक जरूरतमंदो की सेवा कर रहे है ताकि कोई भी असहाय परिवार इस भयंकर महामारी में भोजन से वंचित न रहे। इस दौरान युवा नेता रितेश सिंह ने कहा कि असहाय, जरूरतमंद व क्षतविक्षत लोगों की विषम परिस्थितियों में सेवा करना, हम सभी लोगों का परम कर्तव्य है। हम सभी का प्रयास है कि कोई भी परिवार भूखा न रहे। उक्त मौके पर खिजिरपुर प्रधान परमहंस यादव, गनेश यादव, मेराज खाँ, भरत यादव, आनंद कुमार, रजनीश सिंह, अमरेन्द्र सिंह, संजय, राजेश आदि लोग मौजूद रहे।

खिजिरपुर बासफोर बस्ती में असहाय महिला को खाद्य सामग्री देते पूर्व मंत्री पुत्र रितेश सिंह व प्रतिनिधि मन्नू सिंह

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: वैश्विक महामारी, सेवा हमारी जिम्मेदारी- डॉ.राकेश कुमार यादव
Next: लॉक डाउन में जरुरतमंदों की सेवा में तत्पर भाजपा नगर महामंत्री

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.