Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जरूरत मन्दों को विक्रय अधिकारी ने बाटा खाद्य सामग्री

संवाददाता 25-04-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

जमानियां। वैश्विक महामारी कोरोना Covid 19 की वजह से पूरे देश मे लॉक डाउन कर दिया गया है। इस महामारी में गरीब व असहाय लोगो की मदद करने के लिए शासन प्रशासन के अलावा समाज सेवी भी बढ़चढ़ कर हिस्सेदारी कर रहे है।

इस दौरान शनिवार को स्टेशन बाजार निवासी राजनन्दनी भारत गैस एजेंसी के प्रोपराइटर बाबूलाल रौनियार ने अपने आवास पर दूसरी बार 150 गरीब परिवार को भारत पेट्रोलियम गाजीपुर के विक्रय अधिकारी अरुन धामा व नायब तहसीलदार राकेश कनौजिया के हाथों गरीब व जरूरत मन्दो को विभिन्न वार्डो से आये लोगो को खाद्य सामग्री का वितरण कराया। खाद्य सामग्री बाटते वक्त सोशल डिस्टेन्स का पूरा ख्याल रक्खा गया। इस दौरान अरुन धामा ने कहा कि राजनन्दनी भारत गैस एजेंसी के प्रोपराइटर बाबूलाल रौनियार को बधाई देता हूँ कि इस महामारी में गरीबो को खाद्यान वितरित करा रहे है। असहाय व गरीबो की मदद करना बहुत पुण्य का काम होता है और इस तरह का आयोजन आज के परिवेश में हर समर्थवान व्यक्ति को करना चाहिए। ताकि कोई भी भूख ना रह सके। वही उन्होंने लोगो को बताया कि जितने भी बीपीएल कनेक्शन धारक है उनको भारत गैस एजेंसी की तरफ से 3 माह तक निशुल्क गैस सिलेंडर भी दिया जा रहा है। वही खाद्य सामग्री वितरण के दौरान कुछ गरीबो व असहायों को खाद्यान नही मिल पाया। जिस पर बाबूलाल रौनियार ने कहा कि आप निराश न हो आपको भी बहुत जल्द खाद्य सामग्री का पैकेट तैयार करा कर वितरण करने की व्यवस्था करूंगा। इस मौके पर सप्लाई इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह, युवा भाजपा नेता संतोष वर्मा, सभासद सुरेंद्र चौधरी साहू, अमरनाथ, अरुण कुमार सिंह, राजेश कुमार,अजय गुप्ता, रमेश कुमार , सोनू आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पिता को पुत्र और पौत्र ने उतारा मौत के घाट
Next: प्रवासी लोगों के लिए देवदूत साबित हो रहे हैं प्रधान दीपक सिंह

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.