Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

डॉक्टर पांडेय ने दिया संवेदनशीलता का परिचय

संवाददाता 26-04-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

जमानियां।आज देश में महामारी से त्राहि-त्राहि मची हुई है ऐसे में उन लोगों के जीवन में खासी समस्या उत्पन्न हो गई है जो दिहाड़ी मजदूर हैं या यतीम मजलूम।समाज के संवेदनशील वर्ग के लोगों ने ऐसे व्यक्तियों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है।इसी क्रम में स्टेशन बाजार के परामर्श चिकित्सक डॉ. विजय श्याम पांडेय ने आज अपनी डिस्पेंसरी के सामने 190 पैकेट खाद्यान्न सामग्री वितरित की। खाद्यान्न सामग्री में चावल सब्जी आदि मिलाकर प्रत्येक लगभग पैकेट 7 किलोग्राम प्रत्येक में वितरित किया गया। वितरण के समय नायब तहसीलदार जमानियां, चौकी इंचार्ज अनिल कुमार पाण्डेय, डॉ.अरुण कुमार,राकेश कनौजिया,सुजीत सिंह,विनोद भारती,अभिजीत कुमार सिंह,राजेश जायसवाल, अजय जयसवाल,राजेश रौनियार, मनीष शर्मा,शिव वर्मा, अरविंद वर्मा,सुनील कुमार चौरसिया आदि ने वितरण में सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए मदद की।
डॉ.विजय श्याम पांडेय जमानियां स्टेशन बाजार में परामर्श चिकित्सक के रूप में अपनी सेवाएं देते हैं। आप सामाजिक कार्यों एवं लोक महत्व के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते रहे हैं।आपकी इसी प्रवृत्ति की देन है कि चक्का बांध स्थित गंगा घाट पर जो सीढ़ियां बोल्डर से ढक गई थी उन्हें अपने श्रम और पराक्रम से लोगों को जोड़कर उसे खोलकर पब्लिक यूज योग्य बना दिया। ऐसा नहीं कि लाग डाउन की अवधि में डॉ.पांडेय द्वारा ऐसा किया जा रहा है। आप वर्ष पर्यंत इस प्रकार के सेवा कार्य करते रहते हैं। बंदरों को भोजन,चिड़ियों को दाना पानी या इस प्रकार के लोगों की मदद आप की शगल में है जो बहुत पहले से आप करते आ रहे हैं।हमें ऐसे लोगों से सीख लेनी चाहिए और जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: वरिष्ठ पत्रकार के माता का निधन
Next: मोदी किट का हुआ वितरण

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.