Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

हत्या में प्रत्युक्त लोहे का पाइप बरामद

ब्यूरो 26-04-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

जमानियां। कोतवाली क्षेत्र के बरूइन गांव में शनिवार की सुबह 10 बजे बुजुर्ग पिता की पुत्र व पौत्र द्वारा हत्या के मामले में नामजद चार अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त लोहे की पाइप को बरामद कर लिया।

ज्ञात हो कि बरूइन गांव निवासी 75 वर्षीय हरिहर तिवारी अपने घर के बगल में स्थित हाता में गये थे तभी पीछे से उनका नाती ने अपने पिता व अन्य परिवार के सदस्यों के साथ लोहे के पाइप से सर पर जोरदार प्रहार कर दिया जिससे वृद्ध पिता जमीन पर गिर पड़े तथा हमलावार वहाँ से निकल लिए। आस पास के लोगों ने जमीन गिरे वृद्ध को उनके पुत्र डॉ भृगुनाथ तिवारी के यहां डिस्पेंसरी पर ले गये। जहॉ उन्होंने अपने पिता को मृत देख दहाड मार कर विलाप करने लगे। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे ले कर अन्त्यपरीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। उनके पुत्र डॉ भृगुनाथ तिवारी ने बड़े भाई भीष्मदत्त तिवारी, भतीजा विद्याधर उर्फ गणेश तिवारी, भतीजी दीपा उर्फ कुसुमलता तिवारी व भाभी रोशनावती के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर हत्या के पॉच घंटा के अन्दर ही चारो अभियुक्तों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया तथा विद्याधर उर्फ गणेश तिवारी के निशानदेही पर हत्या में प्रत्युक्त लोहे की पाइप को उनके घर से बरामद कर लिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में कोतवाली प्रभारी राजीव सिंह, एसआई सुनील तिवारी, का० बलवन्त सिंह, का० गोविन्द निर्मल, का० रत्नेश, का० मंगल यादव, महिला का० ममता मौजूद रही।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मोदी किट का हुआ वितरण
Next: समाजसेवी ने जरूरतमंदो में वितरित किया सब्जी

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.