Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

अपने अपने घरों में रहकर खुदा की इबादत करें-मुo अरबाज अंसारी

ब्यूरो 27-04-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

जमानियां। अस्सलामूअलैकुम। मैं मुo अरबाज अंसारी, स्वयसेवक, राष्ट्रीय सेवा योजना, हिन्दू स्नातकोत्तर महाविद्यालय जमानियां, गाजीपुर आपको व आपके पूरे परिवार को माह ए रमज़ान कि दिली मुबारकबाद पेश करता हूँ। जैसा कि आप सभी को पता है कि हम सब इस समय एक वैश्विक महामारी (कोरोनावायरस) के नाजुक हालात से गुजर रहे हैं और देश में लाकडाउन करना पड़ा है और इससे बचने का सोशल डिस्टेंसिंग ही एक मात्र उपाय है।

क्योंकि यह महामारी एक दूसरे को छूने से,एक दूसरे के करीब आने से फैलती है अतः इससे बचने का एक ही रास्ता है.. सोशल डिस्टेंसिंग। तो मेरी आप सभी से गुजारिश है कि हम सब इस मुबारक महीने में अपने अपने घर में रहकर खुदा की इबादत करें और दूसरों को भी ऐसा करने की सलाह भी दें। नमाज ए तरावीह,नमाज ए पंचवक्त व नमाज ए जुमा, तिलावत ए कुरआन मजीद अपने अपने घरों में ही करें। भीड़भाड़ वाले जगहों पर जाने से बचें और सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के हुक्म का पालन करें। हैंड सेनेटाइजर,हैंड वाश या आपके पास कोई भी साबुन हो तो उससे कम से कम २० सेकंड तक हाथ को अच्छे से धुलें और हां मास्क का इस्तेमाल जरूर करें। तिलावत करें,इबादत करें और दुआ करें कि या अल्लाह अपने हबीब पाक के सदके तुफैल में हमें इस परेशानी से निजात दीजिए. आमीन।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: नगर पालिका की नेक पहल से गदगद हुये लोग
Next: दस लोगो का लिया गया सेम्पल

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.