Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

कभी सत्तू तो कभी सेवईयां बाटकर पेश की मानवता की मिशाल

संवाददाता 27-04-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

जमानियां। पूर्व कैविनेट मंत्री ओम प्रकाश सिंह जी ने गंगा जमुनी तहजीब को कायम रखते हुवे हिन्दू के त्योहार सतुआन में खाद्य सामग्री के साथ सत्तू बाटा तो वही मुश्लिमों के त्योहार रमजान में खाद्य सामग्री के साथ सेवईयां बांटवा कर मानवता की मिशल पेश कर अपना फर्ज निभाया। 

बताते चले कि लॉक डाउन लगने के बाद से ही पूर्व मंत्री ओम प्रकाश सिंह के निर्देश पर उनके बड़े पुत्र रितेश सिंह व राहुल राज के साथ उनके प्रतिनिधि मन्नू सिंह लगातार गरीबो व असहायों की मदद करने के लिए पूरी ततपरता व सोशल डिस्टेन्स व सरकार के दिशा निर्देश का पालन करते हुवे खाद्यय सामग्री का वितरण कर रहे है। वही सोमवार को स्थानीय तहसील के विभिन्न मुश्लिम इलाकों के गरीब एवं असहाय 450 लोगों को सेवईयां‚ खाद्य सामग्री‚ सेनेटाईजर एवं मास्क का वितरण किया। इस दौरान श्री मन्नू सिंह ने कहा कि रमजान के पाक माह में किसी भी प्रकार की दिक्कत गरीब‚ असहाय एवं जरूरतमंदों को नहीं होने दी जाएगी। वावजूद इसके यदि कोई गरीब व असहाय परिवार हमारी नजरो से छूट गया हो तो आप हमसे या ओम प्रकाश सिंह की टीम के लोगो से खबर भेजवा सकते है। उन्हें लॉक डाउन में आने की भी जरूरत नही है। उनके घर राहत सामग्री पहुच जायेगी। क्यो की पूर्व मंत्री जी का आदेश है कि कोई भी गरीब व कमजोर परिवार भूखा नही रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस वैश्विक महामारी के समय समाजवादी पार्टी के एक एक कार्यकर्ता लोगों के बेहतर कल के लिए एक जुट होकर कार्य कर रहे है। वही पूर्व मंत्री पुत्र व बीएचयू के छात्र नेता राहुल राज ने कहा कि कार्यकर्ताओं के प्रयास से क्षेत्र में गरीबों को राहत मिल रही है। तहसील‚ पुलिस प्रशासन सहित समाजसेवी संस्थान भी बढ चढ कर इस पुनीत कार्य में हिस्सा ले रहे है। वही उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री जी ने क्षेत्र में चार लोगों की टीम बना कर अलग अलग क्षेत्रों में भेज रहे है। जो क्षेत्र में गरीबों को चिन्हित कर खाद्य वितरण कर रहे है। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष सद्दाम खाँ, सभासद मेराज खाँ, प्रमोद यादव, विनोद यादव, श्रवण गुप्ता, जुगुनू खां, अनिल यादव आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: समाजसेवी ने जरूरतमंदो में वितरित किया सब्जी
Next: दिल के मरीज नियमित रूप से खाये दवा

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.