Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

दिल के मरीज नियमित रूप से खाये दवा

ब्यूरो 27-04-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

ग़ाज़ीपुर। लॉक डाउन के दौरान घर में रहते-रहते तनाव हो जाना स्वाभाविक है। दिल के मरीजों के लिए यह दौर बहुत चुनौतीपूर्ण है। वह महीने भर से न अपने डाक्टर को दिखा पाए हैं न अपना ब्लड प्रेशर (बीपी) नपवा पाए हैं। विशेषज्ञों की यही राय है कि दिल के मरीज नियमित दवा खाते रहें और अपनी पुरानी दिनचर्या पर कायम रहें। इससे उन्हें नई परेशानी से दो-चार नहीं होना पड़ेगा।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद पर तैनात डॉ वीरेंद्र ने बताया की दिल के मरीज अपनी दवाएं लगातार खाते रहें। आसपास अगर बीपी की डिजिटल मशीन मिल जाए तो अपना बीपी नपवा लें। बीपी घटा या बढ़ा होने पर तनाव न लें। परेशानी होने पर अपने डॉक्टर से फोन पर संपर्क करें।
डॉ वीरेंद्र के मुताबिक लाकडाउन-2 लागू होने पर लोग अलग-अलग वजहों से तनाव में हैं। दिल के 90 प्रतिशत मरीज भी तनाव के कारण परेशान हैं। वह नियमित दवा खाकर और अपने खानपान पर ध्यान रखकर बीपी को काफी हद तक कंट्रोल कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि बहुत परेशानी होने पर ही डॉक्टर को दिखाने निकलें। वर्ना फोन पर राय लेकर ही काम चलाएं।

दिल के मरीज ऐसे करें देखभाल
• डॉक्टर वीरेंद्र का कहना है कि हार्ट पेशंट्स के लिए इस वक्त सबसे जरूरी दो ही चीजें हैं। नंबर एक- आप लोग घर पर रहें यानी सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखें। दूसरी बात आप टेंशन ना लें।
• जबसे ये संक्रमण हमारे देश में फैलना शुरू हुआ है, मेरे पास कई पेशंट्स के फोन आ चुके हैं कि सर खबरों में तो इस वायरस के बारे में जानकर डर लग रहा है। यह नॉर्मल लोगों के लिए इतना हानिकारक है तो हमारा क्या होगा?
• ऐसे में मैं हार्ट डिजीज के हर पेशंट से यही कहना चाहता हूं कि घर पर रहिए, फैमिली के साथ समय बिताइए और टेंशन फ्री रहिए। क्योंकि आप लोग अधिक टेंशन लेंगे तो कोरोना से कुछ हो ना हो हार्ट को जरूर समस्या हो सकती है।
• इसलिए सामान्य लोगों के साथ ही सभी हार्ट पेशंट अपना अतिरिक्त ध्यान रखें। लॉकडाउन के नियमों का पालन करें। साथ ही लॉकडाउन के इस समय को फैमिली के साथ समय बिताकर यादगार बनाएं।
• जब आप परिवार के साथ होते हैं तो वर्क प्लेस और सोसायटी के दूसरे तनावों से मुक्त होते हैं। यह स्थिति आपके दिल की सेहत के लिए अच्छी होती है।

ऐसा होना चाहिए हार्ट पेशंट्स का शेड्यूल

• लॉकडाउन है तो इसका अर्थ यह बिल्कुल नहीं है कि आप अपना रेग्युलर शेड्यूल डिस्टर्ब कर लें। अपनी दिनचर्या और सोने-जागने का समय वैसे ही रखें, जैसे पहले था।
• खुद को रिलैक्स रखें और पूरी नींद लें। डायट प्रॉपर लें और दवाइयों को लेकर लापरवाही न बरतें। क्योंकि अगर आपका सोने-जागने का वक्त बदलता है तो खाने का वक्त भी बदल जाता है, ऐसे में दवाइयों का शेड्यूल भी डिस्टर्ब होता है।
• फिजिकली ऐक्टिव जरूर रहें। घर में वॉक, योग और कसरत का रुटीन बना लें। अगर पहले से आपका रुटीन है तो उसी समय पर उसे फॉलो करें। इससे आपकी बॉडी को अपनी बायॉलजिकल क्लॉक सेट रखने में मदद मिलेगी।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: कभी सत्तू तो कभी सेवईयां बाटकर पेश की मानवता की मिशाल
Next: अजान को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने रखा अपना पक्ष

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.