Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

नगर पालिका की नेक पहल से गदगद हुये लोग

संवाददाता 27-04-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

जमानियां। नगर पालिका की ओर से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र‚ कोतवाली परिसर एवं तहसील में हैडवास सिस्टम लगाया गया। जिसका उद्घाटन नायब तहसीलदार‚ नगर पालिका अध्यक्ष एहसान जफर एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी डॉ रूद्रकान्त सिंह ने संयुक्त रूप से किया।

एहसान जफर ने कहा कि नगर पालिका की ओर से लगाया गया हैंडवास सिस्टम में लिक्विड साबुन‚ सेनेटाईजर आदि सहित एक कर्मचारी को तैनात किया गया है जो हैडवास सिस्टम में पानी अथवा साबुन आदि समाप्त होने पर उसे उपलब्ध करायेगा। वही नायब तहसीलदार राकेश कनौजिया ने कहा कि इस प्रकार के हैडवास सिस्टम की आवश्यकता है। जिस जगह पर लोगों का आवागमन अधिक है। नगर पालिका की ओर से उठया गया कदम काबिले तारीफ है। इसके लग जाने से जरूरी काम से तहसील‚ कोतवाली या प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में आने वाले लाेग अपना हाथ धो सकेंगे। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी डाॅ रूद्रकांत सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य केन्द्र की ओर से पानी में दवा डाला जाएगा जिससे किटाणु का पूर्ण रूप से सफाया किया जा सके। इस अवसर पर धनंजय मौर्य‚ मेराज हसन‚ जेएन शुक्ला‚ मोहित कुमार‚ महेन्द्र सिंह‚ अरूण सिंह‚ धनंजय सिंह आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: घर में रहेंगे,सुरक्षित रहेंगे-का.अ.रा.से.यो.डॉ.अरूण कुमार
Next: अपने अपने घरों में रहकर खुदा की इबादत करें-मुo अरबाज अंसारी

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.