Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

नगर में सेनेटाइजेशन का कार्य तेज

ब्यूरो 27-04-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गाजीपुर। कोविड-19 (कोरोना वायरस) वैश्विक महामारी के प्रकोप से जनपद को मुक्त करने हेतु जिलाधिकारी ओम प्रकाश आर्य के निर्देशन में सभी नगर पलिकाओं/नगर पंचातयतो में साफ-सफाई एंव सेनेटाइजेशन का कार्य किया जा रहा है।

नगर पलिका गाजीपुर के सभी 25 वार्डो में सफाई नायको द्वारा प्रातः व सायं दोनो पालियों में झाड़ू लगाया जा रहा है। और नालियों की सफाई कर अपशिष्ट पदार्थो का निस्तारण किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त सभी क्षेत्रो में ब्लीचिंग पावडर का छिड़काव एवं मेलाथियांन 50 प्रतिशत एवं ब्लीचिंग का घोल तैयार कर नियमित रूप से प्रतिदिन सायं फॉगिंग किया जा रहा है। 27 अप्रैल, 2020 दिन सोमवार को वार्ड; संख्या 02 मोहनपुरवॉ, वार्ड नं0 05 सुभाष नगर में विशेष सफाई व सेनेटाईजर का कार्य किया जा रहा है। समस्त वाडो में प्रत्येक दिन नालियो की सफाई के उपरान्त ब्लीचिंग पाउडर का छिडकाव किया गया। इसके अतिरिक्त नगर पलिका परिषद गाजीपुर में महुआबाग, सुभाष नगर, मोहनपुरवॉ, रायल पैलेस, जिला सचिवालय, गोराबाजार, जयप्रकाश नारायण नगर एवं निरूद्दीनपूरा क्षेत्रो में स्थानो पर सेनेटाईजेशन का कार्य किया गया। नगर पंचायत सैदपुर में सघन अभियान चलाकर सेनेटाईजेशन व फॉगिंग प्रतिदिन मुख्य मार्गाे, सब्जी मण्डी, सार्वजनिक स्थानो एवं सरकारी कार्यालयों पर सोडियम हाइपोक्लाराईड का छिड़काव कम्प्रेसर मशीन के माध्यम से किया जा रहा है तथा वार्डो में छोटी-छोटी बैटरी चालित मशीनो के माध्यम से छिड़काव व फॉगिग किया जा रहा है। नगर पंचायत सादात वार्ड नं0 06 मॉ काली माता मन्दिर, मॉ दुगॉ मन्दिर एवं कार्यालय नगर पंचातय सादात, वार्ड नं0 7, 08 एवं वार्ड नं0 04 में नगर पंचातय सादात मुख्य बाजार, में सोडियम हाइपोक्लाराईड का छिडकाव व फॉगिंग कराया गया। नगर पंचातय दिलदार नगर में सोमवार को वार्ड नं0 03 गॉधी नगर, वार्ड नं0 01 अम्बेडकर नगर मे सेनेटाईजेशन एवं फॉगिंग कराया गया इसके अतिरिक्त हॉट स्पाट स्थल जामा मस्जिद वार्ड नं0 01 एवं मदीना मस्जिद वार्ड नं0 09 में प्रतिदिन सेनेटाईजेशन/ फॉगिंग कराया जा रहा है। नगर पलिका परिषद जमानियां में आज लोदीपुर जमानियां कस्बा, हरपुर आंशिक द्वितीय, एवं पठान टोली में सेनेटाईजेशन एवं फॉगिग का कार्य कराया गया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: दस लोगो का लिया गया सेम्पल
Next: जिलाधिकारी ने वितरित किया खाद्य सामग्री

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.