Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जांबाज सैनिक ने ऐसे किया राष्ट्र सेवा

संवाददाता 28-04-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

सेवराई(गाजीपुर)। कोरोना नोवल कोविड 19 की वैश्विक महामारी के कारण हुए लाक डाउन में गरीबों के सामने भोजन की उत्पन्न हुई समस्या से निपटने के लिए स्वयंसेवी संगठनों व शासन प्रशासन द्वारा सहयोग देकर लोगों की समस्या का निदान किया जा रहा है वहीं एक भारतीय सेना के जांबाज सैनिक जो राष्ट्र की सेवा में आज भी दुश्मनों के दांत खट्टे करने के लिए हिमाचल प्रदेश में ड्यूटी पर तैनात जांबाज सैनिक वहां रहते हुए भी अपने गांव के गरीब असहाय मजदूरों को भोजन उपलब्ध कराने के लिए अपने एक माह के वेतन को भेजकर राशन व आवश्यक सामग्री उपलब्ध करवाया ।

स्थानीय तहसील क्षेत्र के सायर गांव निवासी राजकुमार चौधरी जो भारतीय सेना में हिमाचल प्रदेश में ड्यूटी पर तैनात है वहीं से एक माह का वेतन भेज कर मंगलवार को गांव के गरीब असहाय व दिहाड़ी मजदूरों को करीब 200 लोगों को खाद्य सामग्री वितरण करवाया ।जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोगों द्वारा इसकी प्रशंसा किया जा रहा है कि एक जवान जो आज भी अपने राष्ट्रभक्ति के फर्ज को निभाते हुए हिमाचल प्रदेश में ड्यूटी पर कार्यरत है और वहां से भी अपने गांव के गरीब असहाय व दिहाड़ी करने वाले मजदूरों की चिंता सता रही है यह अपने आप में एक बहुत बड़ी राष्ट्रभक्ति है । जिसकी लोगों द्वारा काफी सराहना किया जा रहा है । आर्मी जवान द्वारा भेजे गए वेतन के पैसे से सामान उपलब्ध कराने वालों में राजेश चौधरी , वीरबहादुर सिंह , पूर्व सूबेदार मेजर मोतीलाल चौधरी , फुलदेव चौधरी , महेंद्र चौधरी , बजरंगी चौधरी , विनोद राजभर , रामनिवास कुशवाहा आदि लोग उपस्थित रहे ।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: डूबने से युवक की मौत
Next: सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हुआ तो दुकानदारों पर होगी कार्यवाई

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.