Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

रेड ब्रिगेड ट्रस्ट ने मरदह गांव को गोद लेने का किया ऐलान

संवाददाता 29-04-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

मरदह(गाजीपुर)। रेड ब्रिगेड की टीम ने मरदह गांव को मास्क के वितरण के लिए गोद लिया।आज पूरा विश्व कोरोना के संक्रमण से परेशान है और भारत में पिछले 1 महीने से कोरोना के कारण लॉक डाउन का दूसरा चरण चल रहा है।तमाम निर्देशों के बावजूद मास्क आम लोगों की पहुंच के बाहर है इसका सीधा असर आम जनता के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है।आशा ट्रस्ट के सहयोग से रेड ब्रिगेड ट्रस्ट ने मरदह गांव को गोद लेने का ऐलान किया।

इस संबंध में रेड ब्रिगेड ट्रस्ट की प्रियंका भारती ने बताया कि बाजार में मास्क उपलब्ध नहीं है और अगर उपलब्ध भी हैं तो काफी महंगे दामों पर जिसके कारण लोग खरीद नहीं पा रहे है और साथ ही लोगों में जागरूकता की कमी भी है।इस लॉक डाउन में हमने यह महसूस किया और यह तय किया की हम अपने पूरे ग्राम सभा के आम जनता तक इस मास्क को नि:शुल्क पहुंचाएंगे और इस काम में हमारा सहयोग देश की प्रसिद्ध संस्था आशा ट्रस्ट ने किया है।निर्भया आजीविका केंद्र में मास्क की सिलाई का काम जारी है और हमारा लक्ष्य प्रतिदिन 500 मास्क बनाकर उसे बांटने का है।इस संबंध में आशा ट्रस्ट के प्रभारी वल्लभाचार्य पांडेेय ने बताया कि यह हमारा एक छोटा सा प्रयास है।ताकि हम ज्यादा से ज्यादा लोगों को मास्क के बिना होने वाली परेशानियों से दूर रख सकें और लोगों को जागरूक कर सके।आशा ट्रस्ट मास्क के वितरण का काम वाराणसी गाजीपुर कानपुर लखनऊ जैसे स्थानों पर वितरण कर रही है।दूसरे दिन 370 लोगो को चलते रास्ते, व बैंक शाखा सहित ग्राहक सेवा केंद्र बांटा मास्क का वितरण किया गया।मास्क वितरण के कार्यक्रम में प्रियंका भारती अंकिता मित्रा,शांति प्रिया,प्रीति कुमारी उपस्थित रही

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: 11 विद्यालयों को क्वॉरेंटाइन सेंटर बनाने के लिए किया गया चयनित
Next: कोबिड 19 के परिप्रेक्ष्य में डॉ.अनिल कुमार सिंह का प्रलेख-सुख क्या है

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.