Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

स्वयं सेविकाओं ने कर्मयोगियों को मास्क व सेनिटाइजर वितरित किया

संवाददाता 29-04-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गहमर(गाजीपुर)। राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम के दूसरे दिन बुधवार को महाविद्यालय की छात्राओं ने कर्मयोगियों को भी सैनिटाइजर से हाथ धुलाकर सुरक्षित और सतर्क रहने कि की अपील।

स्वर्गीय चंद्रशेखर जी पूर्व प्रधानमंत्री स्मारक महाविद्यालय रामपुर कनवा की छात्राओं ने राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम के तहत दूसरे दिन बैनर और स्लोगन लिखी तख्तियां के साथ क्षेत्र के मनिया, पालहनपुर, केशवपुर, करहिया, बसुका,  घोसवल और भदौरा दलित बस्ती में जागरुकता कैंपेन चलाते हुए लोगों को सेनीटाइजर से हाथ धुलाकर मास्क और फल का वितरण किया। भदौरा बस स्टैंड के पुलिस पिकेट पर तैनात गहमर पुलिस और पीआरबी जवानों को भी मास्क और सेनेटाइजर दिया।कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए जरूरी उपाय सुझाए। लोगों से घरों में रहते हुए ही लॉक डाउन का पूरा पालन करने की अपील की। टीम हेड नीतू पांडेय एवं ज्योति वर्मा के नेतृत्व में साक्षी कुमारी, अनिता, कंचन सिंह, रेनू गुप्ता, शोभा कुमारी, प्रीतू यादव आदि छात्राओं ने ग्रामीण महिलाओं को कोरोना संक्रमण से बचने के लिए सामाजिक दूरी बनाकर रहने, बार बार हाथ धोने और नियमित तौर पर मास्क का प्रयोग करने के लिए जागरूक किया। इस दौरान करीब 550 लोगों को मास्क और फल का वितरण किया गया।
इस मौके पर सूर्य प्रकाश बिट्टू, सुनील यादव, जितेंद्र कुमार आदि लोग रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: रूही खातून ने की घरों में रहकर इबादत की अपील
Next: 11 विद्यालयों को क्वॉरेंटाइन सेंटर बनाने के लिए किया गया चयनित

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.