Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

अफवाह से बचें और मानवता को बचाएं- कार्यक्रम अधिकारी

ब्यूरो 30-04-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

जमानियां। हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय जमानियां,गाजीपुर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वितीय के कार्यक्रम अधिकारी डॉ.अरुण कुमार ने स्वयंसेवक,सेविकाओं से अपील की है कि वे अपने आसपास आने वाले परदेसियों पर नजर रखें और उनकी सूची तैयार करें।परदेश से आने वाले उन तमाम लोगों की सूचना इस महामारी को रोकने हेतु अनिवार्य रूप से प्रशासन एवं सरकार के पास होनी चाहिए।

ऐसे में आप वार्ड के सभासद या ग्राम के ग्राम प्रधान या अपने कार्यक्रम अधिकारी के माध्यम से पास पड़ोस में आए व्यक्ति की सूचना दें जिससे उन्हें क्वॉरेंटाइन किया जा सके। वास्तव में कोबिड 19 महामारी को फैलने से रोकने में तभी सफलता मिल सकेगी जब हम ऐसा करने में शत प्रतिशत सफल होंगे। उन्होंने कहा कि स्वयंसेवक सेविकाओं की यह नैतिक सामाजिक जिम्मेदारी है कि वह इस महामारी को न फैलने देने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करें।
वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री ने लोगों से अफवाह न फैलाने और न फैलने देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अभी काउंसलिंग के दौरान अपने कुछ विद्यार्थियों ने एक मिथ की ओर इशारा किया कि क्वॉरेंटाइन सेंटर में रखे गए लोगों को ऐसी दवा दी जा रही है कि वह कुछ दिन में अपने आप मर जाएंगे।ऐसी निराधार और बिना सिर पैर की सूचना से भय एवं अविश्वास की स्थिति पैदा होती है। हमारी सरकारें और प्रशासन हम सबके जीवन रक्षा में प्राण प्रण से लगा हुआ है।हमारे डॉक्टर्स,नर्सेज,सफाई कर्मी,पुलिस के जवान, पत्रकार इस विभीषिका से निरन्तर लड़ रहे हैं हमें इनके श्रम के महत्व को समझने की जरूरत है। जान है तो जहान है इसलिए अपने को बिना छिपाए बीमारी से भागने की जगह उसका उपचार कराकर हम स्वस्थ हो सकेंगे और इसे तेजी से फैलने से रोका जा सकेगा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: नगर में साफ-सफाई एवं सेनेटाईजेशन का कार्य प्रगति पर
Next: एन.एस. एस.यू.पी.व यूनिसेफ का वेबीनार ओरिएंटेशन प्रशिक्षण सम्पन्न

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.