Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

चॉकलेट और बिस्किट का बच्चों में हुआ वितरण

ब्यूरो 30-04-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

ग़ाज़ीपुर। भारत की प्राचीन परंपरा रही है कि जब किसी से अपनत्व की भावना दिखाना हो तो उसके लिए मीठा खिलाकर या देकर अपनत्व पैदा करते हैं। इसी परंपरा को मौजूदा समय में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के माध्यम से मंडलायुक्त वाराणसी दीपक अग्रवाल के द्वारा लॉक डाउन के दौरान दिखलाया जा रहा है। जिन्होंने ग्रामीण इलाकों के मलिन बस्तियों में रहने वाले गरीब तबके के बच्चों के लिए 171 पेटी चॉकलेट और बिस्कुट भेजा है। जिसे विभाग के माध्यम से ग्रामीण इलाकों के बच्चों तक पहुंचा कर इनके चेहरों पर कुछ पल के लिए खुशियां लाना है।

जिला कार्यक्रम अधिकारी दिलीप कुमार पांडे ने बताया कि विभाग के द्वारा लगातार पुष्टाहार वितरण का कार्यक्रम किया जा रहा है। इसके साथ ही विभाग के सीडीपीओ ,मुख्य सेविका के साथ ही जिलाधिकारी और एसडीएम के माध्यम से मलिन बस्तियों में रहने वाले और गरीब तबके के बच्चों के साथ ही लॉक डाउन में फंसे उन लोगों को चॉकलेट और बिस्किट का वितरण किया जा रहा है।जिनके चेहरे पर लाक डाउन की वजह से उदासी छाई हुई है।

आज इसी के तहत जिलाधिकारी ओमप्रकाश आर्य ने छावनी लाइन स्थित एक कोरेनटाइन सेंटर पर पहुंचे जहां पर नेपाली मूल के 87 लोगों को रखा गया है । उन सभी लोगों को जिलाधिकारी ने राशन के साथ ही चॉकलेट का भी वितरण किया। और उन्होंने बताया कि इस तरह का चॉकलेट देने के पीछे एक ही उद्देश्य है कि वह कहीं से भी अपने को अलग न समझे इसी के लिए इस गंभीर परिस्थिति में भी मुंह मीठा कराकर अपनत्व की भावना पैदा करना है। वही करंडा परियोजना के मैनपुर ग्राम सभा के मुसहर बस्ती में आगनबाडी नीलम सिंह के द्वारा बच्चों में बिस्कुट का वितरण किया गया और बिस्कुट पाते ही इस बस्ती के बच्चों में एक अलग तरह की खुशी देखने को मिली।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: कोरोना से जंग जीत चुके व्यक्तियों से न करें भेदभाव-एसीएमओ
Next: जिलाधिकारी ने 65 परिवारो को किया खाद्य समाग्री का वितरण

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.