Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

नगर में साफ-सफाई एवं सेनेटाईजेशन का कार्य प्रगति पर

ब्यूरो 30-04-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गाजीपुर। कोविड-19 (कोरोना वायरस) वैष्विक महामारी के
प्रकोप से जनपद को मुक्त करने हेतु जिलाधिकारी ओम प्रकाश आर्य के निर्देशन में जनपद के सभी नगर पलिकाओं/नगर पंचायतो में साफ-सफाई एवं सेनेटाईजेशन का कार्य किया जा रहा है।

नगर पलिका गाजीपुर के सभी 25 वार्डो में सफाई नायको द्वारा प्रातः व सायं दोनो पालियों में झाड़ू लगाया जा रहा है और नालियों की सफाई कर अपशिष्ट पदार्थो का निस्तारण किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त सभी क्षेत्रो में ब्लीचिंग पावडर का छिड़काव, मेलाथियांन 50 प्रतिशत एवं ब्लीचिंग का घोल तैयार कर नियमित रूप से प्रतिदिन सायं फॉगिंग किया जा रहा है। आज 30.04.2020 को वार्ड नं0 01 पवहारी बाबा नगर व वार्ड नं0 23 नवाबगंज में विशेष सफाई एंव सेनेटाईजेशन का कार्य सुबह 10 से किया गया। सभी वार्डो में प्रत्येक दिन नालियों के सफाई के उपरान्त ब्लिचिंग पावडर का छिडकाव किया गया। इसके अतिरिक्त महुआबाग मस्जिद, पुरानी सब्जी मण्डी, बड़ापुरा मरकज मछली बाजार, नई सब्जी मण्डी रेलवे क्रासिंग, विकास भवन पावर हाउस , रॉयल पैलेस बंशीबाजार, यूनियन रोजगकार आई टी आई पुलिस लाईन, मिश्रबाजार न्यू मार्केट तथा रेलवे प्रशिक्षण केन्द्र में सेनेटाईजेशन किया गया।
नगर पंचायत सैदपुर में सघन अभियान चलाकर मुख्य मार्गो, सब्जी मण्डी, सार्वजनिक स्थानो एंव सरकारी कार्यालयों पर सोडियम हाईपोक्लोराईड का छिड़काव कम्प्रेशर मशीन के माध्यम से किया गया तथा वार्डो में छोटी-छोटी बैटरी चालित मशीनो से छिड़काव किया गया। नगर पंचायत सादात वार्ड नं0 1 में गजानंन्द मिश्रा के घर से होते हुए लक्ष्मण जलपान गृह केे सामने तक, वहा से शशीकान्त के मकान तक, वहा से स्टेट बैंक वहा से जुगनु वेल्डिंग के दूकान तक वहा से रामदरश के दुकान तक एंव रघुवंश चौराहा तक सोडियम हाइपोक्लाराईड का छिडकाव व फॉगिंग कराया गया। नगर पंचायत जंगीपुर वार्ड नं0 03, वार्ड नं 05 एवं वार्ड नं0 09 में  सघन अभियान चलाकर सेनेटाईजेशन व फॉगिंग  कराई गयी। नगर पंचायत दिलदारनगर में  वार्ड नं0 11, में श्रीराम नगर मुख्य बाजार की तरफ एंव वार्ड नं0 09, इन्द्रानगर सब्जी मण्डी की तरफ इसके अतिरिक्त सभी  हॉट स्पाट स्थल जामा मस्जिद वार्ड नं0 01 एवं मदीना मस्जिद वार्ड 09 में प्रतिदिन सेनेटाईजेशन/फॉगिग कराया जा रहा है। नगर पालिका जमानियां में बरूईन बाजार, नई बस्ती हरपुर, खिजरी शहीद जमानियां कस्बा में सेनेटाईजेशन/फॉगिंग कराया गया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री आवास का किया निरीक्षण
Next: अफवाह से बचें और मानवता को बचाएं- कार्यक्रम अधिकारी

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.