Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

बनवासी समाज के लोगों को पूर्व मंत्री पुत्र ने कराया भोजन

ब्यूरो 01-05-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

जमानियाँ। मजदूर दिवस पर मजदूरों की क्षुधा को शांत करने व वैश्विक महामारी कोरोना वायसर के वजह से हुये लॉक डाउन के कारण असहाय व जरूरतमंद लोगों की परेशानियों को महसूस करते हुए पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह सहित उनका पूरा कुनबा एक योद्धा की भाँति लगातार प्रयासरत है।

क्षेत्र के तियरी ग्राम स्थित बनवासी बस्ती में शुक्रवार को पूर्व मंत्री के निर्देश पर उनके पुत्र रितेश सिंह ने बनवासी समाज के लोगों को मजदूर दिवस पर आत्मीयता के साथ भोजन कराया। पूरी बस्ती में एक-एक बनवासी के घर भोजन देकर मानवता का मिशाल पेश किया। उन्होंने बताया कि हम सभी का पूरा प्रयास है असहाय व मजबूर लोगों को बेहतर भोजन कराया जाय ताकि उन्हें किसी भी तरह की कोई दिक्कत न हो। प्रतिदिन किसी बस्ती को चिन्हित कर भोजन कराया जा रहा है उसके अलावा खाद्य सामग्री के साथ ही सेनेटाइजर, मास्क व साबुन का वितरण किया जा रहा है। हम सभी लोग प्रयास कर रहें कि इस आपदा की घड़ी में कोई भूखा न रहे। उक्त मौके पर तियरी प्रधान डब्बू सिंह, सेवराई पूर्व प्रधान सुभाष यादव, धर्मेन्द्र पाण्डेय, अमरेन्द्र सिंह, अनूप सिंह, अजय सिंह, प्रहस्त सिंह, अमरेश सिंह, राजू व विनोद आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: युवक ने खाया विषाक्त पदार्थ
Next: मजदूर दिवस पर विद्युतकर्मीयों को पूर्व मंत्री ने वितरित किया खाद्य सामग्री

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.