Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

मजदूर दिवस पर विद्युतकर्मीयों को पूर्व मंत्री ने वितरित किया खाद्य सामग्री

ब्यूरो 01-05-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

जमानिया। मजदूर दिवस पर पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने शुक्रवार को नगर स्थित विद्युत विभाग में कार्यरत संविदाकर्मीयों को खाद्य सामग्री‚ फल‚ सब्जी के साथ ही सेनेटाइजर, साबुन व मास्क का वितरण किया। उसके पश्चात् बरूइन स्थित बनवासी बस्ती में बच्चों को फल का वितरण कर उनके चेहरे पर मुस्कान लाने का प्रयास किया।

वितरण के दौरान उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए सामग्री बांटी गयी है ताकि ये अपनी सुरक्षा के साथ क्षेत्र में आपूर्ति बाधित न हो इसका पूरा ध्यान रख सके। कहा कि कई टीम बना कर क्षेत्र में भेजा जा रहा है ताकि गरीब और ज़रूरतमंदों को मद्द मिल सकें। उन्होंने सभी संपन्न लोगों से इस वैश्विक महामारी के समय बढ़ चढ कर हिस्सा लेने का आवाहन किया। उनके द्वारा वितरित सामग्री पा कर लोगों के चेहरे खिल उठे। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखा गया। इस अवसर पर प्रतिनिधि मन्नू सिंह‚ गोलू सिंह‚ अलाउ राईन‚ सोना यादव‚ रामचीज यादव‚ सद्दाम खां‚ अनिल यादव आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: बनवासी समाज के लोगों को पूर्व मंत्री पुत्र ने कराया भोजन
Next: सरकार के दिशा निर्देशों का करें पालन-डॉ.शरद कुमार

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.