Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सरकार के दिशा निर्देशों का करें पालन-डॉ.शरद कुमार

ब्यूरो 01-05-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

जमानियां। हमारे महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभाग ने कोविड 19 से निबटने हेतु सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए परम्परागत एवं आधुनिक तकनीक के जरिए लोगों को जागरूक करने का उत्तम कार्य किया है।इस महामारी की स्थिति में जिस मनोबल से कार्यक्रम अधिकारियों एवं हमारे स्वयसेवक, सेविकाओं ने कार्य किया है मैं उनकी सराहना करता हूं।

उक्त बातें हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.शरद कुमार ने विज्ञप्ति के माध्यम से कही।उन्होंने संकट की घड़ी में सभी से अनुरोध किया है हम अपनी आवश्यकताओं को सीमित करते हुए सरकार के दिशा निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करें।वह समय जरूर आएगा जब हम जीतेंगे और कोरोना हारेगा।
हिंदी विभाग के अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ.अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री ने क्षेत्रीय निदेशक भारत सरकार डॉ.अशोक कुमार श्रोती, राज्य संपर्क अधिकारी डॉ.अंशुमालि शर्मा, वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक डॉ.राकेश कुमार यादव तथा जनपद गाजीपुर नोडल अधिकारी डॉ.अमित यादव के नेतृत्व की सराहना की और अपने सह कार्यक्रम अधिकारियों डॉ.अरुण कुमार एवं डॉ.रविन्द्र कुमार मिश्र सहित क्रियाशील सभी स्वयसेवकों व सेविकाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वैश्विक संकट की इस अवधि ने हमें मानवता की सेवा का मौका सुलभ कराया है, इसका हमें भरपूर फायदा उठाना चाहिए। संसार का सबसे बड़ा सुख है दूसरों के चेहरों पर मुस्कान लाना। इसे आज राष्ट्रीय सेवा योजना के सेवियों ने प्रमाणित किया है।उन्होंने कहा कि यह समय धैर्य धारण करने का है किसी शायर ने कहा है कि…आंधियां पुरजोर हसरतों से चलती रहीं,मगर बच वो पेड़ जिनमें था हुनर झुकने का..यह सेर हमें जीवन जीने का हुनर सिखाता है। मैं अपने उन सभी दान दाताओं के प्रति कृतज्ञ आभार ज्ञापित करता हूं जिन्होंने मेरे अनुरोध पर जरूरतमंदों में खाद्यान्न सामग्री वितरण करने हेतु धन मुहैया कराए।ईश्वर से प्रार्थना है कि इस बीमारी से शीघ्र मुक्ति दिलाएं और समूची मानवता पुनः खिलखिला उठे।जय सेवा योजना, जय मानव समाज।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मजदूर दिवस पर विद्युतकर्मीयों को पूर्व मंत्री ने वितरित किया खाद्य सामग्री
Next: भाजपा नेता पर दर्ज हुआ मुकदमा, जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.