Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

ग्राम प्रधान रहे मुस्तैद-जिलाधिकारी

ब्यूरो 02-05-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

ज़मानियाँ। स्थानीय विकासखण्ड परिसर शनिवार को जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने 82 असहाय व जरूरतमंद लोगों को खाद्‍यान्न का वितरण किया तथा मनरेगा के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराने का निर्देश देने के साथ ही आईसोलेशन सेंटर की साफ सफाई व कोरोनटाइन किये गये लोगाें का हाल जाना।

विकास खंड परिसर में कर्मचारियों द्वारा गोला बना कर बैठाये गये सभी जरूरतमंदों लोगों को जिलाधिकारी एवं एसपी डॉ ओमप्रकाश सिंह ने दिव्यांगो सहित क्षेत्र के करीब 82 लोगों को खाद्‍यान्न का वितरण किया। इस दौरान जिलाधिकारी श्री आर्य ने ग्राम प्रधानों से वार्ता की और पूरी तरह से मुस्तैद रहने की बात कही। उन्होनें कहा की बाहर से आ रहे मजदूरों को गांव में मनरेगा के माध्यम से कम से कम 100 दिनों का रोजगार उपलब्ध कराये। इसके लिए रणनीति तैयार रहे। उन्होंने ग्राम प्रधानों का सहयोग के लिए आभार जताया। जिसके बाद वे हेतिमपुर गांव स्थित महिला महाविद्‍यालय में बनाये गये आईसोलेशन सेंटर पहुंचे और साफ सफाई सहित कोरोनटाईन लोगों से वार्ता की। इस संबंध में जिलाधिकारी ने बताया कि साफ सफाई की व्यवस्था ठीक पायी गयी है और कोरोनटाईन लोगों में सोशल डिस्टेंसिंग का भी पूरा ख्याल रखा गया है। बताया कि वर्तमान समय में कुल 54 लोगों को इस सेंटर में कोरोनटाइन किया गया है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सर्वे भवन्तु सुखिनःकी भावना से एन.एस.एस.कर रहा काम-उपमुख्मंत्री डॉ.दिनेश शर्मा
Next: रिलायंस फाउंडेशन एवं पशुपालन विभाग द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.