Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

रूट मार्च कर सोशल डिस्टेशिंग बनाने की हुई अपील

संवाददाता 04-05-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

मरदह(गाजीपुर)। वैश्विक महामारी कोरोना से पूरे प्रदेश में लाक डाउन कर दिया है। अदृश्य वायरस से बचाने के लिए बार-बार लाक डाउन की अवधि बढ़ानी पड़ रही।

जिसकों देखते हुए लाक डाउन थ्री के अनुपालन में स्थानीय पुलिस ने बाइक व पैदल के जरिये रुट मार्च किया और लोगों को लाकडाउन पालन और सोशल डिस्टेंसिंग बरकरार रखने की अपील की। रुट मार्च का नेतृत्व कासिमाबाद एसडीएम रमेश मौर्य व क्षेत्राधिकारी महमूद अली व थानाध्यक्ष शरदचन्द त्रिपाठी के नेतृत्व में किया गया। जिसमें कासीमाबाद सर्किल की सभी चीता मोबाइल, थाने की दोनों पीआरवी गाड़ी व पीआरवी मोटर साइकिल एवं थाने कि सेकंड मोबाइल गाड़ी, महिला कांस्टेबल के साथ, वरिष्ठ उप निरीक्षक नागेश्वर तिवारी, दयाराम मौर्य, योगेन्द्र पाल, चंद्रशंकर तिवारी, इजहार खां, चौकी प्रभारी इंचार्ज फुलचंद पाण्डेय, दरोगा सच्चितानंद तिवारी के साथ पुलिस बल ने रुट मार्च किया इस दौरान पुलिस बल पैदल फिर बाइकों पर सवार होकर क्षेत्र के नगर बस्ती कस्बा बाजार व सभी ग्रामीण क्षेत्रों में से होते हुये निकले। लॉक डाउन के 3 मई से 17 मई के चरण में पुलिस प्रशासन ने कासिमाबाद सर्किल क्षेत्र के सभी ग्रामीण समेत अन्य इलाकों में मोटर साइकिल पर सवार होकर रूट मार्च किया।पुलिस लगातार लोगों से घरों में रहने और कोरोना वायरस से बचाव के उपाय अपनाने की अपील भी की।पुलिस बल द्वारा रूट मार्च करते हुए लोगों से लाक डाउन का पालन करने का अपील किया। इस मौके पर लेखपाल चितरंजन चौहान, नेहा यादव, जितेन्द्र यादव भी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: युवाओं में भविष्य की चिंता प्रबल-काउंसलर डॉ अरुण कुमार
Next: ब्लाक अध्यक्ष बने संदीप

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.