Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सेतु पर अचेत मिला युवक मचा हडकंम्प

संवाददाता 04-05-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Feature Image 2021

सुहवल। आज दोपहर 11 बजे कोतवाली पुलिस एवं सुहवल पुलिस में उस वक्त हडकंम्प मच गया जब उसे उस वात की सूचना मिली कि एक युवक हमीद सेतु पर अचेतावस्था में पडा है जिसके हाथ में ड्रिप लगा है साथ ही उसके हाथ से खून भी निकल रहा था ,।

इसके वाद तो दोनों थानों की पुलिस मौके पर पहुँच छानबीन में जुट गई ,हालाकिं वर्तमान समय में कोरोना वैश्विक महामारी को देखते हुए उस युवक को कोई भी पास से छूने की बात तो दूर उसके आस-पास भी पटकने की जहमत नहीं उठा रहा था, देखते-ही-देखते वहाँ राहगीरों की भीड इकट्ठा हो गई ,वहीं मामला कोतवाली क्षेत्र का होने के कारण रजागंज पुलिस ने 108 एंम्बुलेंस को फोन किया जहाँ उसके आने के बाद अचेतावस्था में पडे युवक को किसी तरह सुरक्षात्मक दृष्टिगत एंम्बुलेंस से जिलाचिकित्सालय में भर्ती कराया गया, इस दौरान पुलिस ने उसका नाम-पता जानने के लिए भरसक कोशिश किया यहाँ तक कि उसके चेहरे पर कई बार पानी के छींटे भी डाले लेकिन युवक पूरी तरह से अचेत रहा, वहीं मामले की जानकारी पुलिस ने आलाधिकारियों को दे दी,उसके हुलिया को देखने से स्पष्ट हो रहा था कि वह किसी हास्पिटल में भर्ती था, लेकिन सेतु पर कब किन परिस्थितियों में कैसे पहुंचा लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है । इधर कोतवाली पुलिस भी इसके यहाँ तक इन परिस्थितियों में पहुंचने की छानबीन में जुट गई है, कहीं युवक कोरोना संदिग्ध तो नहीं बहरहाल पूरी तहकीकात तो पुलिस के छानबीन की रिपोर्ट आने पर ही पता लग सकेगा ।इस मामलें में कोतवाली पुलिस ने बताया कि युवक कहां का है किन परिस्थितियों में पुल पर पहुंचा छानबीन जारी है, वैसे युवक को जिलाचिकित्सालय में भर्ती करा दिया गया है ।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: हाेम कोरोनटाईन रहने का दिया निर्देश
Next: युवाओं में भविष्य की चिंता प्रबल-काउंसलर डॉ अरुण कुमार

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.