Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

किसी को भूख से मरने नहीं दिया जायेगा-पूर्व मंत्री

संवाददाता 06-05-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

सेवराई(गाजीपुर)। स्थानीय तहसील क्षेत्र के भदौरा ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत बभनौलिया के सूर्यभान पुर में गुरुवार को प्रदेश सरकार के पुर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सिंह के निर्देश पर प्रधान श्रीराम यादव द्वारा लगभग पांच सौ गरीब , असहाय ,बिकलांग व बेसहारा लोगों को भोजन कराया।

इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए पुर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने लोगों से अपील करते हुये कहा कि यदि लोग लाक डाउन का पालन करते हुये कोरोना से अपने आप को बचा लिए तो मै विश्वास दिलाता हूं कि किसी को भी भूखे नहीं मरने देगें । उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिए बगैर सीधा सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि यदि हवाई जहाज पहले ही रोक दिया गया होता तो आज हमारे देश में कोरोना वायरस महामारी की यह स्थिति नहीं होती उस समय मोदी जी अमेरिकी प्रधानमंत्री ट्रंप को गले लगाकर लाखो की भीड़ दिखा रहे थे अपनी गलतियां छुपाने के लिए कभी ताली ,कभी थाली कभी घंटा बजवाया जा रहा है , टार्च जलाया जा रहा है और आसमान से फूल बरसाए जा रहे हैं ।इससे कोरोना का इलाज संभव नहीं है। आज डाक्टर , दवा और लोगों को भोजन की आवश्यकता है। मनरेगा मजदूरों की एक दिन की मजदूरी 220 रुपये है इस तरह एक माह में 6000 रुपये से भी अधिक एक मजदूर की मजदूरी होती है । और मोदी जी 1000 रुपये मजदूरों के खाते में डाल के मूर्ख बना रहे हैं । उन्होंने कहा कि हम लोग कोई भी काम वोट के लिए नहीं करते हैं हम लोग राजनीति के सपेरे हैं जो देगा उसका भी भला जो न दे उसका भी भला ।
इस मौके पर प्रधान श्रीराम यादव , मुरारी कुशवाहा , मन्नू सिंह , अनील यादव , आशीष यादव , चरण सिंह , तुलसी राय, सुदामा राय, ह्र्दय नरायन राय आदि लोग उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: विधायक के गनर ने पेश किया मानवता का मिशाल
Next: ऑडियो कॉन्फ्रेंस के द्वारा किसान हुये लाभान्वित

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.