Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

प्रवासी मजदूरों को कार्यक्रम अधिकारी ने उपलब्ध कराई खाद्य सामग्री

ब्यूरो 06-05-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

जमानियां। कहते हैं कि गरीबी मान नहीं रखती। कोरोना संक्रमण से उत्पन्न स्थिति में इधर-उधर मजदूरी करके अपना जीवन यापन करने वाले असंगठित श्रमिकों के सामने आज रोटी का बहुत बड़ा संकट है।

वास्तव में जिन लोगों के पास राशन कार्ड हैं या अपने मूल पैतृक स्थान पर हैं उनके लिए तो सरकार ने बहुत सारी व्यवस्था की है और उसका लाभ उन्हें बैंकों के माध्यम रुपयों के रूप से कोटेदारों के माध्यम से राशन आदि प्राप्त हो रहा है लेकिन जो माइग्रेटेड प्रवासी मजदूर हैं उनके जीवन की समस्याएं उस रूप में कम नहीं हो पाई हैं। उनके पास न तो कोई काम है और न आय का कोई साधन,ऐसी दशा में रोज खाने की सामग्री जुटाना बहुत ही संकट का काम है। धोबहां मिश्रौलिया इटवा सिद्धार्थनगर के बबलू,कल्लू, कृष्णा और सुरेश आदि आज हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय जमानियां गाजीपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ.अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री के आवास पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मुसहर बस्ती के पास डेरा डाल कर हम लोग रह रहे हैं।हमारी कुल 9 परिवारों की संख्या 22 से 25 है और खाने के लिए कुछ भी नहीं है।कार्यक्रम अधिकारी ने उन सबके लिए 50 किलो चावल 50 किलो आलू सरसों तेल मसाला हल्दी नमक आज की व्यवस्था दुकानदार को फोन करके कराया।वास्तव में जीवन की कठिनाइयां अपनी जगह थीं लेकिन जो रोज कमा कर खाने वाला वर्ग था कोरोना ने उसकी समस्याएं बढ़ा दिया है। हम अपेक्षा करते हैं कि आगामी 17 मई को लाक डाउन खत्म हो और ये प्रवासी मजदूर अपने गृह ग्राम तक जा सकें तथा ईश्वर तब तक इन्हें जीवनी शक्ति दें और संघर्षमय जीवन करने की कठिनाइयों से लडने की क्षमता प्रदान करें।खाद्य सामग्री वितरण में इमलिया, चंदौली निवासी अजय कुमार सिंह पिंटू व महाविद्यालय के भौतिकी प्रयोगशाला सहायक प्रदीप कुमार सिंह ने आर्थिक सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ.अरुण कुमार ने प्रवासियों से धैर्य रखने और खाद्य आवश्यकताओं पर पुनः संपर्क करने का अनुरोध किया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जालंधर से 1200 मजदूरो को लेकर विशेष ट्रेन पहुँची जनपद
Next: डीएम ने अर्पित किया श्रद्धा सुमन

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.