Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

विधायक के गनर ने पेश किया मानवता का मिशाल

ब्यूरो 06-05-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

जमानियां। क्षेत्र के बरुइन गांव निवासी रामराज यादव किसी कार्य से चंदौली जनपद के महुजी गांव गये थे और वापस अपने घर आ रहे थे की सोमवार की देर शाम को अचानक उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गयी। जिस कारण उनके चेहरे व सर पर काफी चोट आई और वह अचेत हो गये।

अचानक मोटरसाइकिल से गिरने की घटना को देख महुजी गांव निवासी व सैदपुर विधानसभा के विधायक सुबाष पासी के सरकारी गनर दिनेश निषाद ने मानवता का परिचय देते हुवे उन्हें तत्काल चिकित्सक से इलाज कराया और घायल को उनके घरवालो को फोन से सूचना देकर उन्हें घर भेजवाया और मंगलवार की शाम को घायल रामराज यादव के गिरे 6800 सौ रुपये को दिनेश ने उनके घर पर जाकर उनके गिरे रुपये को देकर मानवता का मिशाल पेश किया। बताते चले कि दिनेश निषाद बहुत ही मिलनसार व जुझारू प्रवृति के है और कोरोना वायरस की वजह से लॉक डाउन में अपने गांव के गरीब व जरूरतमंदों को प्रतिदिन सहयोग व सुरक्षा को देखते हुवे मास्क, गमछा, सेनेटाइजर व खाद्यान को बटवा रहे है। जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुवा है। इस दौरान दिनेश निषाद ने कहा कि वह मनुष्य ही क्या जो किसी भी परिस्थिति में मनुष्य के काम न आ सके।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: दानदाताओं से जरूरतमंदों के लिए 12 कुंतल अन्न का हुआ भंडारण
Next: किसी को भूख से मरने नहीं दिया जायेगा-पूर्व मंत्री

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.