Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

एनएसएस की खाद्यान्न योजना को विराम तिवारी ने दी आर्थिक सहायता

ब्यूरो 09-05-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

जमानियां। भौतिक शरीर के पोषण के लिए भोजन की नितान्त आवश्यकता होती है,चूंकि शरीर भरण पोषण के बिना नहीं चल सकता इसलिए भोज्य पदार्थों का जीवन में बहुत अतिशय महत्व है।

आज जब कोरोना ने विश्व को अपने आगोश में ले लिया है, काम धंधे बन्द हैं।आय कहीं से नहीं लेकिन व्यय शरीर की जरूरतों को पूरी करने के लिए तो होगी ही।हम खाद्यान्न सामग्री के बिना जीवन नहीं जी सकते यह हमारी प्राकृतिक आवश्यकताओं में से सबसे महत्वपूर्ण है।कोई भूखा न सोये इस सिद्धांत पर क्रियाशील राष्ट्रीय सेवा योजना के हिन्दू स्नातकोत्तर महाविद्यालय जमानियां ग़ाज़ीपुर की संकल्पना से प्रेरित हिन्दू इंटर कॉलेज के शिक्षक विराम तिवारी ने राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभाग को जरूरतमंदों में खाद्य सामग्री वितरित कराने के सार्थक उद्देश्य से नर सेवा नारायन सेवा को चरितार्थ करते हुए ग्यारह हजार रुपये की धनराशि सौंपी।
स्टेशन बाजार परिक्षेत्र में आज विराम तिवारी जी द्वारा उपलब्ध कराई गई धनराशि से आवश्यक आवश्यकताओं की सामग्री जरूरतमंदों में पूर्व स्वयं सेवक सुनील कुमार चौरसिया,सतीश कुमार जायसवाल आदि के माध्यम से चिन्हित लोगों को उनके घर घर सामग्री उपलब्ध कराई गई। इनमें वृद्ध माताएं,दिव्यांगों सहित प्रवासी मजदूरों एवं ऐसे लोगों को सेवाएं प्रदान की गईं जिन्हें इसकी वास्तव में जरूरत थी। कार्यकम अधिकारी डॉ.अरुण कुमार ने तिवारी जी के प्रति आभार प्रकट करते हुए उनकी इस मानवीय सेवा की सराहना है।यह राष्ट्रीय सेवा योजना का स्वर्णकाल है जिसमें डॉ.अशोक कुमार श्रोती, डॉ.अंशु मालि शर्मा, डॉ.राकेश कुमार यादव एवं डॉ.अमित यादव जैसा नेतृत्व भारत सरकार, प्रदेश सरकार, विश्वविद्यालय एवं जनपद स्तर पर प्राप्त है जिससे सेवा योजना परिवार गौरवान्वित हुआ है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: महामाया सचल अस्पताल वाहन में लगा अत्याधुनिक एसी सहित लाखों का समान गायब
Next: मुख्यमंत्री जनसूचना पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर आ सकेंगे स्वगृह

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.