Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

मुख्यमंत्री जनसूचना पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर आ सकेंगे स्वगृह

ब्यूरो 09-05-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

जमानियां। हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राष्ट्रीय सेवा योजना के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ.अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री ने अवगत कराया है कि उ०प्र० के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के निर्देश पर लाकडाउन के कारण उ.प्र. राज्य के अंदर तथा राज्य से बाहर फंसे व्यक्तियों की वापसी में सुविधा हो सके इस हेतु ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था राज्य सरकार द्वारा की गई है।

संदर्भित व्यक्ति/परिवार मुख्यमंत्री के जनसुनवाई पोर्टल- jansunwai.up.nic.in पर दिए गये अपने सम्बन्धित आवश्यकता अनुरूप निम्न दो लिंको में से जिस पर उनकी आवश्यकता हो उस पर रजिस्ट्रेशन कराएं। 1.यूपी से अन्य राज्यों में जाने के लिए।2. अन्य राज्यों से यूपी आने के लिए।
सम्बन्धित सभी सम्मानित नागरिकों से अनुरोध है कि वे अपने स्तर से यह सूचना अधिकाधिक लोगों तक पहुँचाने का कष्ट करें जिससे प्रवासी जनों को सुविधा हो सके और वे अपने स्वगृह सुरक्षित पहुंच सकें। कोरोना महामारी की भयावहता के इस समय में आप द्वारा प्रसारित सूचना से यदि एक व्यक्ति या एक परिवार भी लाभान्वित हुआ तो यह आपकी बहुत बड़ी मानवीय सेवा होगी। पुनश्च अनुरोध है कि आज समय की मांग है कि घर में रहें, सुरक्षित रहें। नर सेवा नारायण सेवा के सिद्धांत पर आपकी यह सेवा इस विषम परिस्थिति में बड़ी मानवीय सेवा होगी।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: एनएसएस की खाद्यान्न योजना को विराम तिवारी ने दी आर्थिक सहायता
Next: कोरोना योद्धाओं के कार्यालयों को पूर्व मंत्री ने कराया सेनेटाइज

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.