Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

प्रवासी मजदूरों के घर वापसी पर बढ़ा कोरोना संक्रमण का खतरा

संवाददाता 11-05-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

मरदह(गाजीपुर)। जिले वासियों की आशंका सच साबित होती हुई नजर आने लगी हैं। जो प्रवासी मजदूर वापस जिले में आ रहे हैं उनमें कोरोना पॉजीटिव पाये जाने का डर घर कर रहा है। कोरोना से संक्रमित की संख्या में बढ़ोतरी भी हो रही है। शुरुआत में जिस तरह से ऐसे मामलों पर अंकुश लगा था। उसके विपरीत अब संख्या तेजी से बढ़ रही है।

सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने मुम्बई से आए एक मरीज में संक्रमण की पुष्टि की है। सोमवार को मरदह थाना क्षेत्र के नसिरुद्दीनपुर गांव निवासी कोरोना से संक्रमित मिला हैं।कोरोना पीड़ित अपने नीजी साधन से बीते पांच मई को मुंबई से घर आया था। गांव के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने संक्रमित व्यक्ति को गाजीपुर स्थित रेलवे जोनल ट्रेनिंग सेंटर में क्वारंटीन कर दिया। सात मई को उसका स्वैब जांच के लिए गोरखपुर मेडिकल कालेज भेजा गया। सोमवार की सुबह रिपोर्ट में उसके कोरोना पॉजीटिव होने की पुष्टि हुई। संक्रमित व्यक्ति को मंडलीय कार्यालय वाराणसी भेजने की तैयारी चल रही है। उधर प्रवासियों के घर लौटने से अब ग्रामीणों क्षेत्रों में भी कोरोना का खतरा बढ़ गया है। बिना प्रशासन को जानकारी दिए ही प्रवासी अन्य प्रदेशों से घर आ जा रहे है।नोडल अधिकारी एसीएमओ डा. उमेश कुमार ने बताया की मुंबई से आया व्यक्ति कोरोना पॉजीटिव मिला है।अब जनपद में कोरोना पाजिटिव की संख्या में दो हो चुकी है।इधर जिलाधिकारी तथा पुलिस कप्तान के निर्देश पर नसरुद्दीनपुर गांव तथा आसपास के इलाके को चारों तरफ से सील किया जा रहा है। लोगों के बाहर की पूरी पाबंदी लगा दी गई है पूरे गांव के लोगों की सैंपलिंग करने और सैनिटाइज करने का निर्देश दिया गया है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पूर्व मंत्री ने कोरेन्टाइन सेन्टर को कराया सेनेटाइज,बॉटे सेनेटाइजर
Next: सोशल डिस्टेसिंग की उड़ाई जा रही धज्जियां

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.