Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सिपाही की यह कैसी पहल

ब्यूरो 11-05-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

चंदौली। अदृश्य कोरोना वायरस की वजह से लोगो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि लोगो की विभिन्न तरह की परेशानियों को दूर करने का शासन प्रशासन पूरा प्रयास कर रहा है। उसके बावजूद भी लोगो को परेशानीयो का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे ही परेशानियां का एक मामला महुजी की बेटी की शादी का प्रकाश में आया।
मिली जानकारी के अनुसार चंदौली जनपद के धानापुर थाना अंतर्गत महुजी गांव के राम औतार की बेटी नीलम की शादी पड़ोसी जनपद गाजीपुर के जमानियां थाना अंतर्गत हरपुर निवासी शिवकुमार के पुत्र रंजन कुमार की शादी 10 मई को पूर्व में तय हुई थी। परन्तु लॉक डाउन में पुलिस की डर से गाड़ी वाले जाने को तैयार नही थे। इस बात की जानकारी जब लड़की के पिता को हुई तो आनन फानन में लड़की के पिता अपने गांव के सिपाही दिनेश निषाद जो सैदपुर के विधायक सुबाष पासी के सरकारी गनर है उनसे किया। तो आनन फानन में दिनेश ने अपने खर्चे से गाड़ी की तत्काल व्यवस्था करके हरपुर भेजा और घराती व बराती के दस लोगो को मास्क, सेनेटाइजर व लड़की को आशीर्वाद स्वरूप कुछ पैसे भी दिये और शादी कार्यक्रम में सरीख भी हुवे। लड़की के पिता ने शकुशल शादी सम्पन्न होने पर दिनेश को बहुत आशीर्वाद व शुभकामना दी। सिपाही दिनेश की इस नेक पहल से शादी सकुशल सम्पन्न हुई।जो लोगो मे चर्चा का विषय बना हुवा है। इस दौरान दिनेश ने कहा कि हमारे लिए गांव के सम्मान से बढ़कर कुछ भी नही है और वह मनुष्य ही क्या जो किसी गरीब बेबस व लाचार लोगो के जरूरत पर काम न आ सके।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: आयुष कवच डाउन लोड करें-कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मिश्र
Next: पूर्व मंत्री ने कोरेन्टाइन सेन्टर को कराया सेनेटाइज,बॉटे सेनेटाइजर

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.