Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

कोटेदार पर हुआ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 12-05-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गाजीपुर।   जिला पूर्ती अधिकारी गाजीपुर ने बताया है कि वर्तमान में कोविड-19 महामारी के प्रकोप से राहत पहुचाने हेतु जनपद गाजीपुर के समस्त उचित दर विक्रेताओं को सचेत किया गया था कि संकट की इस घड़ी में खाद्यान्न वितरण की व्यवस्था को जनोपयोगी बनाया जाय ताकि लॉक डाउन के कारण उत्पन्न परिस्थिति में किसी भी कार्ड धारक को अन्न के अभाव में परेशान न होना पड़े।

इसके बावजूद शिकायते मिली है कि कही-कही कार्डधारको को निर्धारित मात्रा एवं निर्धारित मूल्य पर खाद्यान्न उत्पन्न कराने में कोताही बरती जा रही है इस क्रम में ग्राम सभा इब्राहिमपुर विकास खण्ड व तहसील जखनियां गाजीपुर के उचित दर विक्रेता राजनाथ यादव के दूकान की जॉच कराई गयी। जिसमें विक्रेता द्वारा कुछ कार्डो पर निर्धारित यूनिट से कम खाद्यान्न दिया जाना पाया गया एवं वितरण मूल्य कुछ अधिक लिया जाना पाया गया। शासनादेशानुसार जिलाधिकारी गाजीपुर से अनुमति प्राप्त कर विक्रेता की दूकान का अनुबन्ध पत्र निलंबित कर दिया गया है। उन्होने बताया है कि 04 अप्रैल 2020 से चलाये जा रहे विशेष जॉच अभियान के अन्तर्गत अब तक स्काक में कमियां और खाद्यान्न का दुरूपयोग पाये जाने पर 21 उचित दर विक्रेताओ के विरूद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के अन्तर्गत प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है और उनके अनुबन्ध पत्र निलंबित कर दिये गये है। उक्त के अतिरिक्त 05 उचित दर विक्रेताओं के वितरण में अनियमितता पाये जाने पर उनकी दूकान का अनुबन्ध पत्र निलंबित किया गया है। इस प्रकार 04 अप्रैल 2020 से लेकर  अबतक कुल 21 उचित दर विक्रेताओ के विरूद्ध एफ0आई0आर0 दर्ज करायी गयी है और 26 उचित दर दूकानों के अनुबन्ध पत्र भी निलंबित कर दिये गये है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: साफ-सफाई एवं सेनेटाईजेशन का किया गया कार्य
Next: थर्मल स्क्रीनिंग में 49 मिले संदिग्ध

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.