Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

टीबी मुक्त भारत बनाने के लिए क्षय रोग विभाग व डाक विभाग ने लिया संकल्प

ब्यूरो 12-05-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

ग़ाज़ीपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सन 2025 तक देश से क्षय रोग यानि टीबी के खत्म करने के संकल्प को पूरा करने के लिए कई नई योजनायें और कार्यक्रम शुरू किये गए हैं।

इसी क्रम में हाल ही में राज्य क्षय रोग और भारतीय डाक विभाग में विधिवत एक करार हुआ जिसके तहत प्रदेश के सभी 75 जिलों में टीबी मरीजों का सैम्पल लैब तक पहुँचाने का काम अब डाकिये करेंगे। इससे पहले यह सैम्पल कोरियर से भेजे जाते थे, जिससे रोगियों की पहचान और इलाज शूरू होने में विलम्ब होता था। इस करार के साथ ही उत्तर प्रदेश इस नई व्यवस्था को लागू करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है।
इस क्रम में मंगलवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय स्थित प्रशिक्षण भवन में जिला क्षय रोग विभाग के कर्मचारियों और डाक विभाग के पोस्टमैन की प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ के के वर्मा ने की। कार्यशाला में कोरोना वायरस को देखते हुए सोशल डिस्टेंस का पूरा पालन किया गया।
कार्यशाला में प्रमुख प्रशिक्षक जिला कार्यक्रम समन्वयक मिथिलेश सिंह ने बताया कि जनपद में 17 टीबी यूनिट संचालित हैं जिसके लिए सात अलग-अलग दिनों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण मुख्य रूप से जनपद में चल रहे 37 माइक्रोस्कोपी सेंटर से सैंपल पोस्टमैन के द्वारा सीबीनॉट सेंटर पर लाया जाएगा जो जनपद में दो स्थान मोहम्दाबाद और जिला अस्पताल में संचालित है।
प्रशिक्षक विजय ने बताया कि सीबीनाट सेंटर से बीएचयू, आगरा या अन्य जगह पर पोस्टमैन के द्वारा ही सैंपल पहुंचाए जाने का कार्य किया जाएगा जिसमें जनपद के अंदर 24 घंटे और जनपद के बाहर 48 के अंदर सैंपल भेजे जाने का समय रखा गया है। इसके साथ ही पोस्टमैन के द्वारा चयनित मरीजों के घर घर पहुंचकर जीरो बैलेंस पर खाता भी खोला जाएगा। उन्होंने बताया कि जनपद में 1 जनवरी से अब तक 1058 टीबी मरीज चिन्हित किए जा चुके हैं जिसमें से 182 मरीजों को प्रतिमाह 500 रुपये उनके खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजा जा चुका है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: 2 संविदा कर्मियों की सेवा हुई समाप्त
Next: थर्मल स्क्रीनिंग कर मूल्यांकन कार्य प्रारम्भ

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.