Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

पुलिस की सकारात्मक भूमिका ने आम जनमानस के मन में खाकी के प्रति भरा आदर भाव

संवाददाता 12-05-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

जमानिया। एक वक्त ऐसा भी था कि आम आदमी खाकी देखते ही डर जाता था मगर आज कल की तस्वीर ठीक उल्टी हो गयी है। कोरोना के चलते लॉक डाउन में पुलिस की सकारात्मक भूमिका ने आम जनमानस के मन मे खाकी के प्रति जो आदर का भाव भर दिया है वास्तव में इसका परिणाम देश की सामाजिक स्थिति को बदल देगा।

देवरिया चौकी इंचार्ज राजीव कुमार त्रिपाठी द्वारा सोमवार की देर रात गांव के ही एक किशोर की तबियत खराब होने की सुचना मिलने के तुरंत बाद ही सरकारी हॉस्पिटल भेजवाकर पुलिस विभाग के कर्तब्य परायणता को और ज्यादा मजबूत कर दिया। हुआ यूं कि सोमवार की रात को देवरिया गांव के गुलाबचन्द गुप्ता के घर के पास एक किशोर आकर कहने लगा कि मैं ट्रक द्वारा कोलकाता से आ रहा हूं और मुझे सीने में दिक्कत है मुझे हॉस्पिटल भेजवाईये। इसके बाद तुरन्त लोगो ने टोल फ्री नम्बर 108 पर फोन करने लगे मगर फोन नही लग पाया फिर तुरन्त ग्रामीणो ने चौकी इंचार्ज देवरिया को फोन लगाया। तबियत खराब की बात सुन चौकी प्रभारी ने अपने हमराही सिपाही प्रदीप और प्रभुनाथ द्वारा किशोर चन्दन गुप्ता पुत्र सत्यानन्द निवासी देवरिया को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजवा कर जांच कराया। चन्दन को जांच के लिए जिला हॉस्पिटल भेज दिया जहां पुनः जांच के बाद घर के लिए भेज दिया गया। चौकी इंचार्ज के त्वरित मदद की क्षेत्र में खूब चर्चा हो रही है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: युवक का शव मिलने से सनसनी
Next: मुख्य सचिव ने जिलाधिकारी को भेजा पत्र

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.