Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

युवक का शव मिलने से सनसनी

संवाददाता 12-05-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

रेवतीपुर (गाजीपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के उतरौली गांव के पास युवक का शव मिलते ही लोगों में खलबली मच गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले मामले की छानबीन शुरू कर दी। घंटों बाद युवक की पहचान ईंट भट्ठे पर काम करने वाले मजदूर के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक युवक की मौत सड़क दुर्घटना में हुई बताई जा रही है।
मंगलवार की सुबह उतरौली गांव के कुछ ग्रामीण टहल रहे थे, तभी उनकी निगाह एक युवक पर पड़ी। वह रेवतीपुर-गाजीपुर मुख्य मार्ग से कुछ दूरी पर औंधे मुंह गिरा हुआ था। नजदीक जाने पर पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है। पुलिस काफी प्रयास के बाद उसकी पहचान कर पाई। पुलिस के मुताबिक मृतक का नाम सीताराम उरांव पुत्र तेजू उरांव है। यह गांव नवनी थाना घाघरा जिला गुमला झारखंड का रहने वाला है। वर्तमान में यह नौली गांव के जलालपुर डेरा स्थित एक ईंट भट्ठे पर काम करता था। सोमवार को दोपहर से ही ईंट भट्ठे से यह गायब था। यह पिछले पांच महीने से इस भट्टे पर मजदूरी का काम कर रहा था। घटना की जानकारी होने के बाद मौके पर पहुंची मृतक की पत्नी संगीता ने बताया कि उसके तीन बच्चे हैं। प्रिया -07, सुप्रिया-05 तथा आयुष-03 साल का है। मृतक परिवार सहित पांच महीना पहले ईंट -भट्ठे पर आया था। पत्नी को शव मिलने की सूचना रेवतीपुर थानाध्यक्ष अवधेश प्रसाद ने दी। युवक की मौत को लेकर पुलिस छानबीन में जुट गई है। मौके पर जमानिया सीओ सुरेश शर्मा भी पहुंचे और घटना के बारे में पूछताछ की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। संगीता की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: प्रमुख कार्यालय में मिला खाली शराब की बोतल
Next: पुलिस की सकारात्मक भूमिका ने आम जनमानस के मन में खाकी के प्रति भरा आदर भाव

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.