Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत प्राप्त हुआ लक्ष्य

ब्यूरो 12-05-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गाजीपुर। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी वी.के. सिंह गाजीपुर ने बताया है कि भारत सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना उ.प्र. खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड को वर्ष 2020-21 हेतु जनपद गाजीपुर को इकाई संख्या 45, मार्जिन मनी 135.94 लाख रोजगार 360 का लक्ष्य प्राप्त हुआ है।

इस योजना में शिक्षित बेरोजगार तथा परम्परागत कारीगरों के विभिन्न उद्योग हेतु बैंको के माध्यम से विनिर्माण क्षेत्र के लिये अधिकतम 25.00 लाख एवं सेवा क्षेत्र के लिये अधिकतम 10.00 लाख तक ऋण दिये जाने का प्राविधान है। उक्त योजना में सामान्य जाति के लाभार्थियों को 25 प्रतिशत तथा अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक, भूतपूर्व सैनिक एवं महिला को 35 प्रतिशत प्रोजेक्ट कास्ट पर अनुदान देय होगा। उक्त के अतिरिक्त राज्य सरकार द्वारा पंडित दीनदयाल ग्रामोद्योग रोजगार योजना लागू की गयी है। इस योजना के अन्तर्गत प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना में वित्तपोषित/स्थापित इकाईयों को अधिकतम 03 साल तक ब्याज दिये जाने का प्राविधान है। अतः प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना वित्तीय वर्ष 2020-21 में अपना उद्यम विनिर्माण/स्थापना करने हेतु दिनांक-31.05.2020 तक आवेदन कर सकते है। आवेदन बोर्ड की बेबसाईट www.pmegp online application registration पर किया जा सकता है। आवेदन पत्र के साथ दो फोटो, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, शैक्षिक योग्यता की फोटो कापी, प्रोजेक्ट रिर्पोट एवं जनसंख्या प्रमाण पत्र के साथ दो प्रतियों में जिला ग्रामोद्योग कार्यालय न्यू आमघाट कालोनी गाजीपुर में जमा कर सकते है। योजना की विस्तृत जानकारी हेतु कार्यालय के कार्य दिवस में जिला ग्रामोद्योग अधिकारी गाजीपुर से सम्पर्क कर सकते है। कार्यालय का दूरभाष न.- 0548/2221197 है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: थर्मल स्क्रीनिंग कर मूल्यांकन कार्य प्रारम्भ
Next: साफ-सफाई एवं सेनेटाईजेशन का किया गया कार्य

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.