Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

2 संविदा कर्मियों की सेवा हुई समाप्त

ब्यूरो 12-05-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

ग़ाज़ीपुर। कोरोना महामारी के वक्त जहां स्वास्थ्य कर्मचारी, पुलिसकर्मी और सफाई कर्मियों को कोरोना योद्धा के रूप में शुमार किया जा रहा है और उनका जगह जगह पर सम्मान भी किया जा रहा है । वहीं कुछ ऐसे भी स्वास्थ्य कर्मी हैं जो इस महामारी के वक्त भी अपने कर्तव्य का पालन करते हुए नहीं दिख रहे हैं। ऐसे ही 2 संविदा कर्मचारियों का सेवा विस्तार मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ जीसी मौर्य के द्वारा रोक लगा दिया गया है।

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ के के वर्मा ने बताया कि अवधेश कुमार गुप्ता टीबी यूनिट जखनियां पर एसटीएस के पद पर कार्यरत थे और अनिल कुमार टीबी यूनिट सैदपुर एसटीएस के पद पर कार्यरत थे। इन दोनों लोगों ने अपने कर्तव्यों का निर्वहन इस कोरोना महामारी के वक्त नहीं किया । इसके साथ ही कार्यालय के द्वारा जारी आदेशों का पालन नहीं करने ,राष्ट्रीय कार्यक्रमों में हिस्सा नहीं लेने और दायित्व पालन में रुचि नहीं दिखाने पर आज इस तरह का विभाग के द्वारा कार्यवाही किया गया है। उन्होंने बताया कि इन दोनों लोगों के द्वारा समय से रिपोर्ट नहीं देने की वजह से शासन को क्षय रोगियों के संबंध में रिपोर्ट भेजने में भी लेट हुआ करती थी। साथ ही इन लोगों ने पिछले दिनों चल रहे है क्षय रोगी खोज अभियान में भी रुचि नहीं दिखलाई जिसके वजह से इन दोनों सेंटरो पर क्षय रोगियों की संख्या जीरो रही।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: हर कदम पर सजगता ही सबसे बड़ा हथियार
Next: टीबी मुक्त भारत बनाने के लिए क्षय रोग विभाग व डाक विभाग ने लिया संकल्प

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.