Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

एक रुपये में देश के नामी चिकित्सकों द्वारा मरीजों को मिल रहा परामर्श

ब्यूरो 13-05-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गाजीपुर। आपदा काल मे सुदर ग्रामीण इलाके में निवास करने वाले गरीबो का भी अब एक रुपये खर्च करने पर देश के नामी चिकित्सको का परामर्श मिलने लगा है। अपोलो ,बीएचयू, पीजीआई के चिकित्सकों द्वारा मरीजों को उचित परामर्श दिया जा रहा है ये डॉ भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा चयनित किये गए है।

इससे गरीबो को इस काल मे बहुत राहत मिल रही है और समुचित निदान हो रहा है इसमे एलोपैथ, होमियोपैथ दोनों प्रकार के बिशेषज्ञ लोगो का इलाज कर रहे है ,सूचना एवं प्राद्योगिकी मंत्रालय ने टेलीमेडिसिन के जरिये कॉमन सर्विस सेंटर इसमे मददगार साबित हो रहे है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये चिक्तिसक मरीजों से मुखातिब होकर जानकारी प्राप्त कर लोगो को उचित परामर्श दे रहे है। कॉमन सर्विस सेंटर के जिलाप्रबंधक शिवा नंद उपाध्याय ने बताया की जिले में प्रत्येक पंचायत में हमारे सेंटर है जहां कोई भी ग्रामीण वहाँ पहुँचकर एक रुपये में अपना रजिस्ट्रेशन कराकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये संबंधित डॉ से बात करके अपनी समस्या बतयेगा उसके 2 मिनट बाद केन्द्रसंचालक के मेल आई डी पर दवा की पर्ची स्वतः आ जायेगा। इसके बाद ग्रामीण इस दवा को ले सकता है। इस लॉक डाउन में अब तक जिले से लगभग 600 लोगो ने इसका लाभ लिया ।
आज इसी क्रम में केन्द्रसंचालक दिलीप गुप्ता पंचयात गठिया ब्लॉक मोहम्दाबाद के यहाँ लगभग 15 ग्रामीणों ने इस सेवा का लाभ लिया इससे पहले भी अनेक ग्रामीण लाभ ले चुके है और उनको आराम मिला, श्री उपाध्याय ने बताया की हमलोग स्थानीय कुछ अच्छे डॉ को भी इसमे जोड़ने का प्रयास कर रहे है और इसके लिए जिलाधिकारी महोदय को अवगत करा चुके है। इसी क्रम में उन्होंने बताया की सभी केंद्र से बिजली बिल जमा का भी कार्य शुरू हो चुका है लोग अपने नजदीकी केंद्र पर जाकर बिजली बिल या बैंक से पैसा निकालने का भी कार्य कर सकते है।
इस आपात काल मे अभी सभी ग्रामीणों के सहयोग हेतु लग्न से कार्य कर रहे है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मानव की सेवा हेतु तत्पर एनएसएस
Next: आयुष संजीवनी एप से मिलेगा लोगों को एडवायजरी

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.