Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

करेंट की चपेट में आने से लाइनमैन की मौत

संवाददाता 13-05-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

नगसर(गाजीपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के नगसर नेवाजू राय ग्रामीण बैंक के नजदीक मंगलवार को देर शाम ट्रांसफार्मर पर काम कर रहे संविदाकर्मि पिंटू यादव 36 वर्ष की बिजली के करेंट की चपेट में आने से मौके पर ही मृत्यु हो गई।

ग्रामीणों के अनुसार रेवतीपुर पावर हाउस पर नियुक्त गगरन निवासी संविदाकर्मी पिंटू यादव मंगलवार को देर शाम नगसर ग्रामीण बैंक के पास ट्रांसफार्मर पर नगसर गांव के लाइन का एल टी जंफर जोड़ रहे थे कि अचानक उसमे शट डाउन के बाद भी करेंट आ गया जिसकी जानकारी होते ही तुरन्त ग्रामीणों ने ततपरता दिखाते हुए बांस की सहायता से उसको नीचे गिराया और विजली विभाग और नजदीकी थाने को इसकी सूचना दी गई । नगसर थाना के उपनिरीक्षक कृष्णानन्द यादव ने मौके पर पंहुचकर जांचोपरांत शव को कब्जे में ले लिया। क्षेत्र के ग्रामीणों का आरोप है कि विजली विभाग की लापरवाही से लाइनमैन की जान गई है। जबकि लोगो के अनुसार एक ही जगह पर दो पावर हाउस सुहवल और रेवतीपुर के फीटर से यहा बिजली आती है जिसके चलते रिटर्न करेंट का खतरा हमेशा बना रहता है। ग्रामीणों के अनुसार ट्रांसफार्मर पर चढ़ने से पहले भी लोगो ने मना किया लेकिन संविदाकर्मी ने कहा कि मैं शटडाउन लिया हूँ कोई खतरा नही है।
नगसर थाना के ही गगरन गांव निवासी मृतक पिंटू यादव की पत्नी किरन और बूढ़े मा बाप शिवमुनि यादव का रो रोकर बुरा हाल था यह अपने पीछे एक लड़की खुशी 8 वर्ष और लड़का पुनीत 5 वर्ष को छोड़ गया। अकेले सन्तान होने की वजह से परिवार में आमदनी का सारा बोझ इसी पर था।
बिजली विभाग के क्षेत्रीय जे ई हर्षित राय के कुछ भी बताने से मना करने के बाद बिजली विभाग के एस डी ओ जमानिया विजय कुमार ने बताया कि मामला की जानकारी हो गई है हमलोग विद्युत सुरक्षा निदेशालय से जांच कराकर जल्दी ही मृतक की पत्नी किरन देवी को पांच लाख रुपया की दुर्घटना सहायता दिलाने का प्रयास कर रहे हैं।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: आयुष संजीवनी एप से मिलेगा लोगों को एडवायजरी
Next: छात्रा ने दुपट्टे के सहारे लटक दी जान

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.