Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

करें जीवनशैली में सुधार और बढ़ाएं प्रतिरोधक क्षमता-डॉ.अरुण कुमार

ब्यूरो 14-05-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

जमानियां। राष्ट्रीय सेवा योजना हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय के मुस्कुराएगा इंडिया इनीशिएटिव के काउंसलर डॉ.अरुण कुमार ने कहा है कि लंबे लाक डाउन के कारण शरीर की क्रियाशीलता कम हो गई है।ऐसे में सेहत का ठीक न रख पाना लाजमी है। जब हम बैठे बैठे खाने को मजबूर हैं ऐसे में स्वास्थ्य के ऊपर विपरीत असर पड़ना भी स्वाभाविक है। ऐसे में आप सभी से अनुरोध है कि अपने खान-पान पर विशेष ध्यान दें दिनचर्या को दुरुस्त करें किसी भी दशा में ऐसी चीजें ना खाएं जिससे अपच, कब्ज की समस्या हो। घर में अगर कोई रोगी है तो उसकी उचित देखभाल करते हुए उसे संरक्षित रखने का प्रयास करें।

कोरोना वायरस की विभीषका ने बहुत कुछ बदलाव के संकेत दिए हैं। हमें अपनी जीवन शैली , खान पान, रहन सहन पर काफी नियंत्रण की आवश्यकता पड़ेगी। मास्क पहनने, दो गज की दूरी और मानसिक निकटता के साथ सबसे जुड़े रहने और सबके कल्याण की भावना से हमें जीवन जीना होगा जो हमारी संस्कृति की विरासत रही है। मैं अपनी राष्ट्रीय सेवा योजना टीम को हार्दिक बधाई देता हूं जो संकट के इस कठिन समय में जरूरत मंद एवं प्रवासी मजदूरों की सेवा में तन मन धन से जुटकर काम कर रही है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: 11190 कॉपियों का हुआ मूल्यांकन
Next: सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं-डॉ.अमित यादव

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.