Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

होम क्वॉरेंटाइन के द्वारा अपने व अपने परिवार को कोरोना संक्रमण से बचाएं

ब्यूरो 14-05-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

ग़ाज़ीपुर। कोरोना संक्रमण के इस दौर में आइसोलेशन और क्वारेंटाइन यह दो शब्द तेजी से उभरे हैं। कोरोना वायरस से बचने के लिए सरकार और स्वास्थ्य विभाग उन सभी लोगों को क्वॉरेंटाइन की सलाह देती है जो विदेश अथवा किसी दूसरे राज्य की यात्रा करके आए हो या किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आये हों।

क्वारंटाइन के दौरान संबंधित व्यक्ति को भी 14 दिन तक देखभाल में रखा जाता है। इस दौरान उसे आवश्यक उपचार व डॉक्टर की सलाह से दी जाती हैं। प्रत्येक जिले में जगह-जगह पर क्वॉरेंटाइन सेंटर बनाए गए हैं। इसके अलावा होम क्वॉरेंटाइन होने के लिए कोई व्यक्ति अपने घर का एक कमरे का चुनाव भी कर सकता है ताकि वह स्वस्थ लोगों से दूर रह सके। होम क्वॉरेंटाइन के जरिए ही आप खुद को और अपने परिवार को कोरोना के संक्रमण से बचा सकते हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक एडवाइजरी जारी कर होम क्वॉरेंटाइन के बारे में लोगों को जानकारी दी है।
होम क्वारंटाइन में रखें ध्यान –
एसीएमओ डॉ प्रगति कुमार ने बताया कि अपने घर के ऐसे कमरे में रहें जो हवादार हो और जिसमें शौचालय की सुविधा हो। यदि किसी अन्य सदस्य को उसी कमरे में रहना पड़े तो एक मीटर की दूरी जरूर बनाएं। होम क्वारंटाइन में रहने वाले व्यक्ति घर के बुज़ुर्गों, गर्भवती महिलाओं और बच्चों से दूरी बनाकर रहें। ऐसे व्यक्ति किसी भी भीड़-भाड़ वाली जगह ना जाए। हाथों को साबुन से बार-बार धोएं और अल्कोहालयुक्त हैंड सैनेटाइज़र का इस्तेमाल करें। अपने कपड़े, बिस्तर और बर्तन के सिवाए दूसरों के सामानों को न छुएं। कोरोना वायरस से बचाव के लिए सर्जिकल मास्क लगाकर रहें। मास्क को हर 6-8 घंटे में मास्क बदल दें, पुराने मास्क को किसी बंद ढक्कन वाले कूड़ेदान में फेंक। कमरे की साफ-सफाई करने से पहले हाथों में दस्ताने पहनें। जब दस्ताने उतारें तब हाथों को अच्छे से धोएं और सैनेटाइज करें। होम क्वॉरेंटाइन व्यक्ति की देखभाल घर का कोई एक सदस्य ही करे, यह व्यक्ति क्वॉरेंटाइन व्यक्ति की त्वचा से सीधे संपर्क से परहेज करें। बाहरी लोगों और मेहमानों को घर में न बुलाएं। कम से कम 14 दिनों तक तो ऐसा करें ही जब तक कि रिपोर्ट नेगेटिव न आ जाए।
एसीएमओ डॉ के के वर्मा ने आइसोलेशन और क्वॉरेंटाइन में अंतर के बारे में अंतर बताते हुए कहा की आइसोलेशन उस व्यक्ति को किया जाता है जो कोरोना वायरस संक्रमित हो जाता है और उसके संक्रमण होने की पुष्टि डॉक्टर द्वारा कर ली जाती है। आइसोलेशन के दौरान उन्हें पूरी तरह की सुविधा दी जाती है उनका ख्याल रखा जाता है और साथ ही उन्हें सभी प्रकार की दवाइयां देकर स्वस्थ करने की प्रक्रिया 14 दिन तक अपनाई जाती है। आइसोलेशन वार्ड घर से दूर किसी एकांत स्थान पर होते हैं।
कोरोना के लक्षणों पर क्या करें –
यदि आपको कोरोना वायरस के कुछ लक्षण खांसी, बुखार, सांस में तकलीफ़ दिखाई देते हैं तो चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग- 1800-180-5145 , स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय – 91 11-23978046, टोल फ्री नम्बर-1075 अथवा हेल्थ सेंटर 011-23978046 पर फोन कर जानकारी कर सकते हैं।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: बाड़ क्षेत्र को पूर्व मंत्री ने कराया सेनेटाइज
Next: कैडेट तान्या और निधि निर्मित मास्क जरूरतमंदों में होंगे निःशुल्क वितरित

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.