Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

वैश्विक महामारी में ईमानदारी व निष्ठा से कार्य करना सबकी नैतिक जिम्मेदारी-डीएम

संवाददाता 15-05-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Feature Image 2021

मरदह(गाजीपुर)। देश में जहां एक तरफ कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से लोग परेशान हैं अपने घरों में रहने के लिए मजबूर है पूरे क्षेत्र में लाक डाउन थ्री चल रहा है। वहीं दूसरी तरफ ब्लॉक मुख्यालय मरदह के प्रांगण में शुक्रवार को ग्राम पंचायत के प्रयास से 9 ग्राम सभाओं के 10 -10 जरूरतमंद लोगों को राहत सामग्री जिलाधिकारी ओमप्रकाश आर्य के नेतृत्व में वितरण किया गया।

ब्लाक के पड़िता, महमूदपुर, कंसहरी, बेलसड़ी, कोदई ,रानीपुर, नरवर, करदह कैथवली, रसूलाबाद 90 निर्धन लोगों को चावल, दाल, नमक, मसाला, आटा, चीनी, तेल, सब्जी आदि सामग्रियों का पैकेट वितरण जिलाधिकारी डॉ ओमप्रकाश आर्य के द्वारा वितरण किया गया। जिलाधिकारी डॉ ओमप्रकाश आर्य ने यह भी कहा कि इस वैश्विक महामारी से पूरी दुनिया परेशान है तो इस दुख की घड़ी में एक दूसरे का सहयोग करना चाहिए और एक दूसरे की सहायता करनी चाहिए। सभी ग्राम प्रधान, सचिव, लेखपाल से कहाँ कि पूरी इमानदारी और निष्ठा से लगकर इस महामारी से लड़ना है व मुंहतोड़ जबाब देना सबकी नैतिक जिम्मेदारी है कि जागरूक रहे जागरुकता का संदेश देते हुए सामाजिक दूरी का व लाक डाउन के नियमों का पालन करें। इस मौके पर जिला नोडल अधिकारी रजनीश चन्द, उपजिलाधिकारी कासीमाबाद रमेश मौर्य, सदर प्रभास कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी अनिल कुमार सिंह, डीसी मनरेगा दिलीप सोनकर, प्रभारी एडीओ पंचायत प्रभाकर पाण्डेय, सचिव सचिन कुमार, अंजनी सोनकर, रितेशचन्द्र राय, धर्मेन्द्र यादव, राजकुमार यादव, योगेश यादव, अनिल कुमार, गोपाल कुमार सिंह, छविनाथ यादव, लेखपाल चितरंजन चौहान, नेहा यादव, जितेन्द्र यादव, प्रधान यशवंत गोङ, रामआशीष यादव, शर्माजीत राम, रामबचन यादव, लालजी यादव, अशोक यादव, रामबहादुर यादव, सुरेशचन्द्र यादव, रामबली यादव, रामजीत यादव गोलू, वीरेद्र राम, गीता गुप्ता, निशा राजभर, संजय कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: परीक्षार्थी करें निर्धारित समय पर परीक्षा नियंत्रक से संवाद-डॉ.शरद कुमार
Next: मारपीट में घायल जवान का इलाज के दौरान हुई मौत

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.