Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सुरक्षा का रखें पूरा ध्यान-डॉ रविंद्र कुमार मिश्र

ब्यूरो 15-05-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

जमानियां।स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय के इकाई प्रथम के कार्यक्रम अधिकारी डॉ.रविंद्र कुमार मिश्र ने महाविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना से सम्बद्ध पूर्व एवं वर्तमान स्वयं सेवक, स्वयंसेविकाओं से अपील किया है कि आप अपने परिचितों मित्रों सहयोगियों एवं अन्य खासो आम से आरोग्य सेतु ऐप एवं दीक्षा एप लोड कराएं और स्वयं भी करें।

जितना हो सके गरीब असहाय लोगों की सहायता करें ये हमारा मानवीय धर्म है। महाविद्यालय से सम्बद्ध रह चुके पुरातन छात्र छात्राएं एवं वर्तमान शिक्षार्थियों से अपील है कि जिन्होंने आरोग्य ऐप तथा दीक्षा पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन कर लिया है कृपया वे स्क्रीनशॉट लेकर ग्रुप में शेयर करें। आप सभी सुखी सम्पन्न एवं निरोगी रहें ऐसी प्रभु से मेरी कामना है।उन्होंने कहा कि इकाई द्वितीय के कार्यक्रम अधिकारी डॉ.अरुण कुमार द्वारा भी यह अपील पूर्व में की गई थी अब जो लोग छूट गए हैं वह भी इसे डाउनलोड करके उसके साथ स्क्रीन शॉट भेजें।
ध्यातव्य है कि हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना ने कोविड 19 महामारी के इस कठिन समय में जरूरत मंद लोगों की सेवा कर उनमें सकारात्मक सोच भरने की अपील करते रहे हैं इनके कार्यों से काफी अच्छा प्रभाव पड़ा है।जनपद नोडल ऑफिसर एन एस एस डॉ.अमित यादव ने वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ.अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री से सचल भाष पर संवाद कर महाविद्यालय द्वारा किए जा रहे मानवीय सेवा की सराहना की है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: आइसोलेसन वार्ड से चार मजदूर गायब
Next: सामाजिक दूरी के उल्लंघन का सिलसिला नहीं रुक रहा

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.