Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

कोटेदारों ने किया प्रदर्शन

संवाददाता 15-05-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

मरदह(गाजीपुर)। फेयर प्राइज शांप एसोसिएशन गाजीपुर के तत्वावधान में ब्लाक ईकाई संगठन क्षेत्र के भैरव बाबा मंदिर परिसर महाहर धाम परिसर में शुक्रवार को बैठक कर अपनी मांगो को लेकर नारेबाजी करते हुए प्रर्दशन किया तथा जिला प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अन्यथा की स्थिति में हम सामूहिक रूप से अपनी मशीने जमा कर राशन वितरण कार्य बंद कर देंगे।

कोटेदार चन्द्रभान सिंह ने बताया कि इस समय पूरे देश में वैश्विक महामारी फैली हुई। ऐसे में दुकानदार अपनी व अपने परिवार की जान जोखिम में डालकर राशन वितरण कर रहा है।छोटी से शिकायत के बाद बिना सत्यता के प्रशासन द्वारा दुकानदारों पर कारवाई हो जा रही हैं जो सरासर अन्याय है।हमारी मांग हैं कि इस समय गांव गांव में प्रवासियों की संख्या बढ़ गई संक्रमण बढ़ने कि आशंका को देखते हुए मशीन पर अंगूठा लगाने का काम बंद कर मैनुवल वितरण का आदेश देते हुए। दुकानदारों का बीमा व संक्रमण से बचाव के लिए सभी राहत सामग्री नि:शुल्क दिया जाए। इस मौके पर गंगा जायसवाल, बृजेश सिंह, आफताब आलम, विजय कुमार सिंह, मंजीत सिंह, पारस यादव, मनीष, चन्दन, विन्धाचल, राजू गुप्ता, दिनेश सिहं, विरेन्द्र सिहं, रमायन राम,चन्दिका राम, लल्लन यादव, रामपति यादव, त्रिभुवन सिंह, लालचन्द यादव, सत्येन्द्र प्रसाद, गोविन्दर, रमाकांत यादव आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सामाजिक दूरी के उल्लंघन का सिलसिला नहीं रुक रहा
Next: ऑडियो कॉन्फ्रेंस के द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.