Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

कोरोना पाॅजीटिव व्यक्तियों का गॉव बना हॉट स्पॉट

ब्यूरो 16-05-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गाजीपुर। जिलाधिकारी ओम प्रकाश आर्य ने कोविड-19 कोरोना वायरस की महामारी से प्रभावित ग्राम हरथना लालपुर हरि थाना शादियाबाद , गोपालपुर बिरनो सदर, ग्राम घोड़ावीर थाना मरदह गाजीपुर में कोरोना पाॅजीटिव व्यक्तियों के मिलने के कारण उक्त ग्रामो के सम्पूर्ण क्षेत्र को कन्टेमेंट एरिया/हाॅट स्पाट के रूप में घोषित किया गया है तथा भारत/राज्य सरकार द्वारा दी गयी एडवाईजरी एवं निर्देशो का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु उक्त क्षेत्र में अवस्थित दूकानों, वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों एंव अन्य गतिविधियों जिनमें सम्बन्धित आम नागरिको का आना-जाना हो, को पूर्ण रूपेण प्रतिबन्धित कर दिया गया है।

इस क्षेत्र में कोई भी दूकान या उपरोक्त प्रकार की गतिविधियों से सम्बन्धित प्रतिष्ठान आदि बिना अधोहस्ताक्षरी के अनुमति के न खोली जाय तथा लाॅक डाउन का पूर्ण रूप से अनुपालन किया जाय। जन सामान्य को उपलब्ध कराये जाने वाली आवष्यक वस्तुओं, दवाओं तथा साफ-सफाई एवं सुरक्षा आदि में लगे अधिकारियों कर्मचारियों के अतिरिक्त किसी भी व्यक्ति का आवागमन पूर्णतया प्रतिबन्धित होगा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: दुकान खोलने का समय सारिणी जारी
Next: नियंत्रण कक्ष में आलोक तिवारी तैनात

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.